*ग्रीन एंबुलेंस से वृक्षों की होगी देखभाल*


सतना । पं .गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय में आज दोपहर 12:00 बजे ग्रीन एंबुलेंस शहर के 9 जोन में गली गली घूम कर पर्यावरण संरक्षण व हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना के माध्यम से नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा न्यास कार्यकर्ता सघन अभियान चलाकर डाटा तैयार करने का कार्य न्यास कार्यकर्ताओं को जोन वार प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
न्यास अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र दिल्ली से ऑनलाइन वर्चुअल जुड़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिदिन वृक्षों में पानी डाला जाए उनकी देखभाल 5 वर्षों तक की जाए।
डॉ मिश्र ने कहा कि वृक्षारोपण से ज्यादा महत्वपूर्ण है वृक्षों की देखभाल करना ग्रीन एंबुलेंस सेवा न्यास द्वारा संचालित हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना अभियान को गति प्रदान करने के लिए जोन में निवासरत कार्यकर्ताओं को चाहिए कि अपने घरों के आसपास नागरिकों को वृक्षों के महत्व पर्यावरण संरक्षण एवं न्यास की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वृक्षारोपण के लिए उन्हें जागरूक करना जिससे कि आने वाले समय में शहर को हरा-भरा किया जा सके अपने जन्म दिवस एवं अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें।
वृक्षों की देखभाल की जिम्मेवारी न्यास कार्यकर्ताओं एवं ग्रीन एंबुलेंस प्रतिदिन समय-समय पर करते रहेंगे।
*वृंदावन तीर्थ यात्रा की हुई समीक्षा*
विगत दिवस न्यास कार्यकर्ताओं की टोली तीन दिवसीय वृंदावन तीर्थ यात्रा से लौटे विष्णु पांडे ने कहा हर व्यक्ति को एक बार अपने जीवन काल में वृंदावन तीर्थ यात्रा अवश्य करना चाहिए मैंने जो अनुभव महसूस किया उन्हें व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।
आज की समीक्षा बैठक का संचालन न्यास मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया एवं न्यास के सक्रिय सदस्य विजय पांडे ने आभार व्यक्त किया।
*इनकी रही उपस्थिति*
न्यास कार्यालय प्रमुख महेंद्र तिवारी श्रीमती मनीषा सिंह जोन प्रमुख अनिल सैनी नीलम गुप्ता विष्णु पांडे बृजेश सिंह न्यास मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू एवं न्यास कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए।