बिना हाथों के भी बच्ची की शानदार परवरिश कर रही है मां, पैरों से बनाती है खाना !
कहते हैं एक मां अपनी औलाद के लिए कुछ भी कर सकती है. कोई भी ऐसी बाधा नहीं है, जो उसे अपने बच्चे की बेहतरीन परवरिश से रोक दे। ये सिर्फ कहने की बातें नहीं हैं, दुनिया में तमाम ऐसी माताएं हैं, जिन्हें ईश्वर शारीरिक तौर पर उतना सक्षम नहीं बनाया, फिर उन्होंने अपने हौसले से ज़िंदगी को परफेक्ट बना लिया. ऐसी ही मां हैं बेल्जियम की रहने वाली सराह ताल्बी। उनकी ज़िंदगी किसी मिसाल से कम नहीं है।

सराह ताल्बी का जन्म ही ज़िंदगी की सबसे बड़ी ज़रूरत माने जाने वाले दो हाथों के बगैर हु था। उनके हाथ नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने पैरों पर न सिर्फ खड़े होकर दिखाया, बल्कि वे अपनी 3 साल की बच्ची के सारे काम खुद ही करती हैं।उनका ये संघर्ष असली है और उसके पीछे एक मां जज़्बा भी बिल्कुल खरा है।
जो लोग परेशानियों का रोना रोते हैं, उनके लिए सराह जीती-जागती संघर्ष की मूर्ति हैं। वे अपनी 3 साल की बच्ची के छोटे-बड़े सारे काम खुद ही करती हैं। वे बात अलग है कि हाथों का काम वे पैरों से लेती हैं, लेकिन कुछ भी ऐसा नहीं है, जो वे न कर सकें। बच्ची को नहलाने, बाल सुखाने और तैयार करने से लेकर उसके लिए टेस्टी खाना बनाने का काम भी सराह खुद ही करती हैं।
बच्ची के लिए खाना बनाते वक्त सराह पैरों से कुर्सी पर बैठकर सब्जियां काटती हैं और उसे पैरों से ही बनाकर तैयार कर देती हैं। वे बताती हैं कि बेटी लिलिया भी समझ चुकी है कि उसकी मां कुछ अलग हैं. वो इन हालात को समझती है और उसी तरह रिएक्ट भी करती है। पहले वे अपने पति से बच्ची के कामों में मदद लेती थीं, लेकिन अब उन्हें खुद ये करना अच्छा लगता है। वे सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी ज़िंदगी के बारे में वीडियो के ज़रिये अपडेट्स देती रहती हैं।