रीवा ।आज रीवा नगर निगम के वार्ड 10 मे शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंजी. दीपक सिंह व वार्ड वासियों के संयुक्त आयोजन से संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम की षुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर नमन किया गया उसके बाद स्थानीय लोगों ने बाबासाहेब अमर रहे के नारे लगाये। तत्पष्चात् कांग्रेस पार्टी के षहर उपाध्यक्ष ने बाबा साहेब के जीवन में प्रकाष डालते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी प्रथम पंक्ति में लाने का काम किया है। आज हर व्यक्ति को हर काम करने की स्वतंत्रता है। बाबा साहेब की सोच आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने का काम किया था। इंजी. दीपक ने बताया कि जिस तरह से आज लोकतंत्र मेंपूंजीवाद हावी हो चुका है। एक साधारण व्यक्ति राजनीति में आने डरने लगा है, स्थानीय लोगों को समझाते हुए कहा कि बाबा साहेब ने एक हथियार सबको दिया है वह एक वोट का है, राजा हो या गरीब सबका वोट एक ही गिना जायेगा। इसलिए अपने वोट को बेचकर नही उसका सही उपयोग करके ही बाबा साहेब के बनाये गए लोकतंत्र को जिन्दा रखा जा सकता है। और यही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके उपरांत विष्वकर्मा समाज के अध्यक्ष सतेन्द्र विष्वकर्मा ने भी बाबा साहेब की जीवनी में प्रकाषा डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रिट एषिया स्कूल के प्राचार्य पूरन पाण्डे जी ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतेन्द्र विष्वकर्मा, पूरन पांडे, जगजीवन साकेत, कुलदीप तिवारी, सूर्यबलि विष्वकर्मा, आषीष
विष्वकर्मा, दीपक साकेत, बूटान साकेत, ऊषा साकेत, रूपा रावत, लक्ष्मण विष्वकर्मा, प्रदीप भारती इत्यादि लोग उपस्थित
रहे।