बड़ी ख़बर

रीवा निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने आयुक्त के निर्देश पर दिया सफाई पर विशेष ध्यान

रीवा । निगम आयुक्त श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी श्री भागीरथ गौर एवं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री मुरारी कुमार द्वारा भ्रमण के दौरान आज वार्ड 35 पचमठा रोड़ की सफाई, नालियो की सफाई ब गल में खाली प्लाटो की सफाई, वार्ड 37 एवं 38 खलगा में नाले एवं नालियो की सफाई कराई जा रही है, वार्ड 11 में इन्द्रा नगर में खाली प्लाटो की सफाई के साथ साथ नालियो की सफाई, वार्ड 4 चोरहटा स्लम बस्तियों की सफाई, खाली प्लाटो की सफाई, ट्रासपोर्ट नगर में डिवाइडरो की सफाई के साथ खाली प्लाटो की सफाई एवं कचरा उठाव हेतु वार्ड दरोगा को निर्देश दिये गये। वार्ड 45 कुठुलिया चौराहा के पास कार्मशियल एरिया की सफाई, वार्ड के अंदर नालियो की सफाई, वैसा रोड़ वार्ड 1 निपनिया चौराहा के आस पास की सफाई एवं पटपर घाट की सफाई निपनिया स्कूल क्षेत्र में खाली पडे प्लाटो की सफाई एवं नालियो की सफाई के साथ कचरा उठाव कराये जाने के निर्देश वार्ड दरोगा को दिये गये। वार्ड 17 बडौदा बैंक के पीछे सफाई कराई गई। नरेन्द्र नगर में नालियो की सफाई, ज्ञान टावर के पीछे की सफाई, तानसेन काम्पलेक्श के पीछे की सफाई के साथ कचरा उठाव कराये जाने के निर्देश वार्ड दरोगा को दिये गये। वार्ड 05 दुर्गा कालोनी में खाली प्लाटो की सफाई, वार्ड 03 दीनदयाल कालोनी सरस्वती स्कूल के सामने विद्यालय के बगल में नालियो की सफाई कराई गई साथ ही कचरे का उठाव कराया गया।