- चौकी प्रभारी आनंदीलाल शुक्ला के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार, नशा एवं सट्टा की गिरफ्त में युवा पीढ़ी हो रहे बर्बाद
- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सोहावल चौकी क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब एवं सट्टा, चौकी प्रभारी व बीट इंचार्ज खामोश
सतना । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुहावल चौकी के गांवो में एक बार फिर अवैध शराब का कारोबार चरम सीमा पर चल रहा है। क्षेत्र के सोहावल मे हीरा जैसबाल शराब माफिया द्वारा खुलेआम ठेके की शराब की बिक्री की जा रही है वहीं पर मुकिइम खान और मनधारी चिकवा राजेश दाहिया का सट्टा जोरों पर है समाज में कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। गली कूचों में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री से जहां गांवों का महौल खराब हो रहा हैं, वहीं युवा पीढ़ी भी नशे की लत के आदी होते जा रहे हैं। जिससें कई ऐसे परिवार है, जो उजडऩे की कगार पर है। क्षेत्र के सोहाबल में जिस प्रकार से दुकान व घरों में बेधड़क अवैध शराब बेची जा रही है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि मानों सिविल लाईन पुलिस की सरपरस्ती में यहां अवैध शराब बेची जा रही है। यहां के शराब सट्टा माफिया को पुलिस का जरा सा भी भय नहीं है। यहां क्षेत्र के जागरूक व्यक्ति भी अवैध शराब की धरपकड़ पुलिसिया कार्रवाई पर दावे के साथ सवाल उठा सकता है। बताया जाता है कि यहां शराब की पैकारी का करोबार तो अर्से से चल रहा है। जबकि सोहावल चौकी के प्रभारी आनंदीलाल शुक्ला हफ्ते में 2 दिन आते हैं शराब सट्टा माफिया से पैसा वसूल कर चले जाते गांव वालों का कहना है।सोहाबल क्षेत्र के कई गांवो में बिक रही अवैध शराब, चौकी प्रभारी व बीट इंचार्ज खामोश है।
मोटी चढ़ोत्तरी के दम पर चल रहा है
जिस प्रकार से क्षेत्र में अवैध शराब वाह सट्टा फल-फूल रहे हंै यह कई सवालों को जन्म देता है। तमाम नियम कायदों के बावजूद जिले की आबकारी महकमा व पुलिस से कोरी कृपा से नही बल्कि मोटी चढ़ोत्तरी के दम पर चल रहा है। चाहे जो भी हो ऐसे मामलों में क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि सहित कई बड़े नेता सब चुप्पी साधे है। शराब के अवैध कारोबार का फलना-फूलना इस बात का भी संकेत है कि माफियाओं समेत छुटभैये तस्करों के मन में कानून का कोई भय नहीं रहा। शराब की अवैध बिक्री और पियक्कड़़ों की बढ़ती फौज से गांव-गांव का माहौल अराजक हो रहा है। युवा पीढ़ी बर्बादी के पथ पर अग्रसर हो रही है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख