बड़ी ख़बर

सात अपराधियों को कलेक्टर ने किया जिला बदर

सतना शहर के आदतं अपराधियों को जिला बदर करने की कार्यवाही जिला कलेक्टर महोदय नी की है।इन अपराधियों ने लगातार ओरशासं के कार्यों में रुकावट पैदा की हैजिनके कारण सजा इन्हें दी गई है।

जानकारी के मुताबिक सतना  के नागौद के भूलनी ने निवासी मनीष सिंह, कोल्गमा थाने के टिकुरिया टोला बजरंगबली कॉलोनी में रहने वाले राजा रैकवार सहित अमरपाटन ब्लाक के नंदन तिवारी, कोल्गामा थाने के हवाई पट्टी के पास रहने वाले जानू बसोर, इसके अलावा इसी थाने के विक्की यादव, मैहर थाना के अंतर्गत हनुमान टोला में रहने वाले अजय चौधरी और कन्हैया लाल उर्फ बच्ची मिश्रा को जिला बदर कर दिया गया है।ऐसे में इन चिन्हित अपराधियों को सतना कलेक्टर ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए सतना सहित आसपास के जिलों की सीमा के बाहर रहने का निर्देश जारी किया है।