बड़ी ख़बर

श्री श्री नित्यानंद त्रयोदशी महा महोत्सव का आयोजन हुआ इस्कॉन प्रचार केंद्र दुर्ग में

महोत्सव में शामिल हुए अध्यक्ष इस्कॉन अयोध्या

दुर्ग ( दबंग प्रहरी समाचार )।इस्कॉन दुर्ग के प्रभारी श्रीमान अनंत श्याम दास (प्रभु जी) नित्यानंद त्रयोदशी महा महोत्सव की जानकारी देते कहा कि, यह पर्व श्री महाप्रभु नित्यानंद के प्रकट होने पर मनाया जाता है, जो कि स्वयं श्री बलराम जी के स्वरूप है जो चैतन्य महाप्रभु के हरिनाम संकीर्तन आंदोलन के सहयोगी थे। श्री नित्यानंद त्रयोदशी श्री भगवान गौर निताई जी का महाअभिषेक, 108 महाभोग, कथा, कीर्तन एवं महाप्रसाद आयोजन किया गया। श्री नित्यानंद त्रयोदशी महा महोत्सव में के वरिष्ठ भक्त श्रीमान् षड्भुज गौर प्रभु जी ( अध्यक्ष, इस्कॉन अयोध्या ) का आगमन दुर्ग नगर में हुआ, इस कार्यक्रम विशेष अतिथि अरूण वोरा (वरिष्ठ कॉग्रेस नेता) एवं धीरज बाकलीवाल (अध्यक्ष, कॉग्रेस दुर्ग शहर) शामिल हुये।