जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की पहल
दुर्ग ( दबंग प्रहरी समाचार )।जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग के मार्गदर्शन में शहर के उरला वार्ड 58 आईएचएसडीपी कॉलोनी के सामुदायिक भवन में 23 सितंबर मंगलवार को लगभग 12 बजें नागरिकों, युवाओं, महिलाओं के लिए नि:शुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, उद्योग पंजीयन, ऋण तथा उसमें मिलने वालें शासकीय अनुदानों के बारे में आवश्यक जानकारी दिया जाएगा । समाजसेवी संगठन हंंसराज नवयुवक मंडल के अथक प्रयासों से निरंतर ही विभिन्न विषयों पर नेक कार्यों द्वारा बेहतर वातावरण व मानवीय मूल्यों में अभिवृद्धि हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।
