बिलासपुर। प्यार और शादी का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ अमानत में खयानत और धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। एफआईआर के मुताबिक बोदरी निवासी कमल चंदानी (30 वर्ष) वर्ष 2013 में चकरभाठा इलाके में मोबाइल की दुकान चलाते थे। उसी दौरान रिया जैसवानी नाम की महिला उनकी दुकान में मोबाइल रिचार्ज कराने आती थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और संपर्क बना रहा। वर्ष 2021 में रिया रायपुर शिफ्ट हो गई। उसने कमल से कहा कि उसकी बेटी एनी जैसवानी डेंटल कॉलेज में पढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर उसकी मदद करें। इसके बाद एनी और कमल के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। रिया ने कमल को आश्वासन दिया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह बेटी की शादी उससे करा देगी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार भरोसे का फायदा उठाते हुए रिया और एनी ने कमल से तीन साल में कार सहित कुल 23 लाख रुपये के गिफ्ट और नकद ले लिए। लेकिन जब कमल ने शादी की बात दोहराई तो दोनों का व्यवहार बदल गया और उसे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। घटना से आहत कमल ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद रिया जैसवानी और एनी जैसवानी के खिलाफ धारा 406 (अमानत में खयानत), 506 (धमकी) और 34 (सामूहिक आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख