(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने शराब घोटाला मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलकर पायलट ने बयान दिया है कि ये व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है, पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है वहां विरोध जताएंगे। हमारा पॉलिटिकल संघर्ष जारी रहेगा। पायलट ने आगे कहा, कि देश और प्रदेश में जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, उनका चरित्र हरण करने की कोशिश की जाती है, सरकारी एजेंसी के माध्यम से मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती है। कवासी से मुलाकात के दौरान पायलट के साथ चरणदास महंत, दीपक बैज, विजय जांगिड़, जरिता लैतफलांग, देवेंद्र यादव और लखमा के बेटे हरीश कवासी भी मौजूद रहे। पायलट दोपहर 2 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक भी लेंगे।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख