(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। विधानसभा में बुधवार को ध्यानाकर्षण में रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता का मामला उठा। विधायक बालेश्वर साहू ने जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लम्बे समय से रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात कही. इस पर मंत्री के इंकार करने पर सभापति ने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश देने की बात कही. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में जांजगीर-चांपा में रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात पर कहा कि यह कहना गलत है कि बीज निगम से रेडी टू ईट वितरण नहीं किया जा रहा, सभी जगह आपूर्ति हो रही है. कहीं कोई गड़बडी नहीं है. इस पर समाचार का हवाला देते हुए विधायक ने कहा कि 15 से 30 तारीख तक भंडारण करना होता है, लेकिन मार्च में नहीं हुआ. इस पर सभापति डॉ. रमन सिंह ने निर्देश दिए कि हर मंगलवार को वितरण हो. यदि खामियां हैं तो उसकी जांच करा लें. अधिकारियो को निर्देश कर देंगे ।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया