(दबंग प्रहरी समाचार ) दुर्ग। एसपी ने एसीसीयू क्राइम यूनिट में पदस्थ आरक्षक रिंकू सोनी को ललित कबाड़ी और उसके बेटे से सांठगांठ कर पुलिस की रेड की जानकारी देने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। उन्हें आरक्षक के बारे में जानकारी मिली थी, जब उन्होंने जांच की शिकायत की पुष्टि हुई और फिर एसपी ने कार्रवाई की है। दुर्ग एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ललित साहू उर्फ ललित कबाड़ी और उसका बेटा प्रेम साहू जिले में बड़ा कबाड़ का अवैध कारोबार चलाते हैं। उनके गोडाउन में ट्रक और अन्य गाड़ियां तक काटी जाती हैं। इसकी पुष्टि कई बार पुलिस की रेड से हो चुकी है और ललित व प्रेम साहू इसको लेकर जेल भी जा चुके हैं। पिछले महीने एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने छावनी सीएसपी और उस सरकल के टीआई और उनकी टीम के साथ भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में प्रेम साहू के गोडाउन में छापा मारा था। वहां पुलिस को बड़े पैमाने पर गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स मिले थे। जब उन गाड़ियों की एनओसी और बिक्रीनामा मांगा गया तो प्रेम साहू नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने सारा माल जब्त किया और प्रेम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि प्रेम को पुलिस की रेड की जानकारी लग चुकी थी। वो काफी बड़ी मात्रा में कबाड़ वहां से निकाल चुका था। कम समय होने के कारण काफी सामान वहीं छोड़कर भाग गया था। एसपी के निर्देश पर सीएसपी छावनी ने आरक्षक के मोबाइल और ललित कबाड़ी के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक करने के साथ मोबाइल फोन की जांच करवाई। इसमें ललित कबाड़ी और उसके बेटे के मोबाइल में आरक्षक रिंकू साहू का नंबर सेब मिला। वहीं छापेमारी के दौरान और उससे पहले और बाद में ललित से बातचीत के भी सबूत मिले। इसके साथ ही यह भी सबूत मिला है कि आरक्षक और कबाड़ी के बीच वाट्सअप में बातचीत होती थी।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख