(दबंग प्रहरी समाचार) मानपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को भाजपा नेता बिरजू राम ताराम की हत्या और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में माओवादी संगठन से जुड़े संदिग्धों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए, जिससे मामले में नए सुराग मिलने की उम्मीद है। एनआईए की टीम ने जिले के छह अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों के ओवरग्राउंड वर्कर्स और समर्थकों के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें दो शिक्षकों सहित कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई, जो माओवादी गतिविधियों में सहायता और सशस्त्र कैडरों को शरण देने के संदेह में हैं। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव सहित अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। इन डिजिटल डिवाइसेज़ की जांच से माओवादियों के नेटवर्क और टेरर फंडिंग से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख