(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज सोमवार 24 फरवरी 2025 से हो गई है। राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण में कहा कि, 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम गढ़े गए। राज्यपाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास करेगी। छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को उचित दाम मिल रहा है। आज बस्तर में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रही है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित महापौर विधानसभा पहुंचे। अध्यक्षीय दीर्घा से सभी महापौर विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही देख रहे हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान टोका-टाकी भी हुई। पूर्व CM भूपेश बघेल ने अभिभाषण के दौरान कहा कि, प्रदेश में कोई योजना संचालित नहीं हो रही है। महतारी वंदन छोड़ सभी योजनाएं बंद हो गई है। बैठक के बाद सीएम साय ने बजट को लेकर कहा कि पिछली बार समावेशी बजट से मोदी गारंटी को पूरा किए थे। इस बार ब़जट भी कल्याणकारी और समावेशी होगा। अटल जी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में बन गई है। नगरीय और पंचायती क्षेत्रों में विकास काम होंगे। अगला सत्र नए विधानसभा भवन में होगा।
बड़ी ख़बर
- दुर्ग के सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र पर्व नवमी में माता जी का अभिषेक आरती करके कराया ग...
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत