जन्माष्टमी पर द्वारका इस्कॉन मंदिर में खास आयोजन
इस साल 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी जाएगी. जिसको लेकर सभी श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है. दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार काफी भव्य तरीके से मनाया जाता है. इस दिन बाल गोपाल को एक लाख प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।
दिल्ली (दबंग प्रहरी समाचार ) ।दिल्ली के द्वारका स्थित ISKCON मंदिर में भी हर साल जन्माष्टमी के मौके कुछ खास होता है. इस बार भगवान कृष्ण को 1 लाख व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. पूरे दिन मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इस्कॉन मंदिर के प्रभुजी व पुजारी वेद चैतन्य दास ने बताया कि वह मंदिर में बीते 10 वर्षों से हैं. जन्माष्टमी यहां का विशेष पर्व है. इसलिए करीब दो महीने पहले से तैयारियां शुरू हो जाती है. इस बाबत कई बैठकों का भी आयोजन किया जाता है. जन्माष्टमी के दिन यहां भगवान श्री कृष्ण के लिए 1 लाख व्यंजनों का भोग तैयार किया जाएगा।

मंदिर की सजावट के लिए दुनिया भर से सैकड़ों प्रकार के फूल मंगवाए गए हैं. इस महामहोत्सव में चार चांद लगाने के लिए जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर यानी 25 अगस्त की शाम को 500 से अधिक स्कूली बच्चे कृष्ण के जीवन और लीलाओं को दर्शाने वाले नाटक प्रस्तुत करेंगे.
वहीं,कई नए चमकते सितारे अपने भावपूर्ण भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे.26 तारीख को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. लेकिन 25 अगस्त की शाम को भगवान के आदिवास का पर्व मनाया जाएगा. इसमें विशेष रूप से जन्माष्टमी के एक दिन पहले भगवान को उनके नए वस्त्र दिखाए जाते हैं. ताकि वह तैयार रहे कि अगले दिन उनका रूप किस प्रकार का होने वाला है ?