शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार और समस्याओं को समाप्त करने पहुंचे नारायण सैकड़ो समर्थकों के साथ नामांकन भरने
नारायण प्रसाद यादव के महत्वपुर्ण घोषणाएँ
*नारायण यादव का संकल्प — शहर के नागरिकों के हर समस्याओं का समाधान करने हमेशा आगे रहूँगा

*लोगों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी
*ब्याप्त भ्रष्टाचार कमीशन खोरी से निजात दिलाने और सभी वर्गों को साथ लेकर शहर का विकास करना है
दुर्ग (दबंग प्रहरी समाचार) । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 दूसरा चरण में नामांकन पत्र जमा करने के आखिरी दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दुर्ग शहर के लिए वार्ड 15 सिकोला बस्ती निवासी धमधा नाका दुर्ग नारायण प्रसाद यादव ने सैकड़ों लोगों के साथ गाजे बाजे पूरे जोश उत्साह से दुर्ग कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन जमा किये । नारायण यादव इसके पूर्व भी दुर्ग शहर विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच जा चुके है साथ ही वार्ड पार्षद प्रत्याशी बनकर भाग्य आजमा चुके है नामांकन दाखिल रैली के दौरान उनके प्रमुख समर्थकों में राकेश निर्मलकर, सुरेश यादव,किशोर रजक,मनीष यादव,गोलू यादव,भोजराम यादव,मिथलेश साहू,अंजू थापा, मूनताज खान,फागा दीप,सारदा राजपूत, कचरू नायक , दिनेश निर्मलकर, राजेन्द्र वर्मा, मनोज सिका, जोधु महानंद, किसान बेसरा और सैकड़ों समर्थक साथ थे । नारायण यादव ने मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि मैं एक जमीन से जुड़े हुआ एक छोटा सा जनसेवक हूँ, मैंने विगत 20 वर्षों से लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए शासन प्रशासन और विभिन्न सरकारी विभागों में आम जनता के साथ सामने खड़ा रहता हूँ उनके हर सुख दुख में शामिल होता हूं मुझे पूरा विश्वास है शहर की जनता एक बार अपने सेवक के रूप में विधानसभा चुनाव में जीताकर आशीर्वाद प्रदान करेगी ।