बड़ी ख़बर

आप पार्षद ने वार्डवासियों के साथ नाली साफ की, कचरा मटके मे भर CMO चेंबर मे फोड़ा।

CM हेल्पलाइन 108 पर भी शिकायत का निराकरण न होने पर आप पार्षद ने वार्डवासियों के साथ नाली साफ की, कचरा मटके मे भर CMO चेंबर मे फोड़ा।

आप पार्षद पार्षद दिव्या अहिरवार द्वारा CMO चेंबर में कचरे से भरा मटका फोड़ने से परिषद मे मची अफरा तफरी, पुलिस बल पहुंचा।

जब तक वार्ड में सफाई नहीं होती तब तक प्रतिदिन सीएमओ कार्यालय में कचरा से भरे मटके फोड़े जाएंगे : दिव्या अहिरवार

आम आदमी पार्टी ने नगर मे रैली निकाल नगर किया परिषद की मनमानी का विरोध

बिजावर छतरपुर// बिजावर नगर परिषद अपनी मनमानी को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही परिषद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए 12 पार्षदों ने परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, विरोध दर्ज कराने में सत्ता दल भाजपा के उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद भी शामिल थे। अपने वार्ड में साफ सफाई न होने पर अंबेडकर बर्ड वार्ड नंबर 9की 2 दर्जन महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की पार्षद दिव्या अहिरवार के नेतृत्व में नगर परिषद में मुख्य कार्यपालन यंत्री के चेंबर के अंदर जाकर गंदगी से भरा मटका फोड़ दिया, जिससे परिषद में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले को बिगड़ता देख पुलिस बल नगर परिषद में पहुंचा और आक्रोषित आप पार्षद दिव्या अहिरवार को नियमित सफाई का आश्वासन देकर शांत कराया। आम आदमी पार्टी की पार्षद दिव्या अहिरवार का कहना था हमारे वार्ड मे गंदगी का आलम हैं जिसकी शिकायत लगातार सफाई दरोगा से लेकर सीएमओ तक कर चुकी हैं। कई बार शिकायत करने पर भी सफाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत की, समस्या का समाधान ना मिलने पर आज वार्ड की लगभग दो दर्जन महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की पार्षद दिव्या अहिरवार व ऊषा अहिरवार के नेतृत्व में गंदी पड़ी नालियों की साफ सफाई की व नालियाँ का मलवा मटके में भरकर पूरे नगर में नगर परिषद की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली के बाद वार्ड न 09 की महिलाओं के साथ आप पार्षद दिव्या अहिरवार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे नगर परिषद सीएमओ को कचरे से भरा मटका देने का प्रयास किया परंतु जब सीएमओ ने मटका लेने से इनकार कर अपने चेंबर में चले गए उक्त घटना से नाराज आप पार्षद व महिलाओं ने CMO चैम्बर मे जाकर कचरा भरा मटका फोड़ दिया पार्षद दिव्या अहिरवार और वार्ड वासियों ने कहा कि जब तक वार्ड में सफाई नहीं हो जाती तब तक प्रतिदिन इसी तरह नगर परिषद सीएमओ के कार्यालय में कचरा से भरे मटके फोड़े जाएंगे अगर वार्ड में गंदगी फैली रहेगी तो नगर परिषद में भी गंदगी रहेगी ।
आप पार्षद दिव्या अहिरवार, आम आदमी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल अहिरवार, ऊषा अहिरवार, सुकनबाई, हरिया, लक्ष्मीबाई, गोरीबाई, कोमल, प्यारी बाई, लक्ष्मी, लछन्, ज्योतिबाई, पार्वतीबाई, रामकीबाई, छोटीबाई, सुमन, नन्नीबाई, सुकरती, प्रेमबाई, लाडलीबाई, मेघा, ज्योति, लाडबाई, चंदा, गायत्री, मानकुंवर, सरोज, गीता, ममता, रेखा सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं सहभागी रही।