बड़ी ख़बर

एबीपीएसएस ने किया बाबा के भक्तों को हलवा प्रसाद वितरण

सावन अधिक मास के अंतिम दिन अमावस्या पर किया हलवा का वितरण

एबीपीएएस यानि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला दुर्ग का सेवा कार्य

दुर्ग(दबंग प्रहरी  समाचार )। शिव बाबा के भक्तों ने पुरुषोत्तम सावन मास के आखिरी दिवस अमावस्या पर भारी संख्या में कावड़ लेकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट पर पहुंचे और अपने कावड़ में जल भरकर बाबा की जयकारे ,बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, हर हर महादेव, बोल बम-बोल बम के नारे लगाते हुए अपने-अपने स्थान पर स्थापित बाबा शिव के शिवलिंग पर जल चढ़ाने निकले। सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरुष,बच्चे, बुजुर्ग तक इस कार्यक्रम मे नाचते गाते हुए शामिल हुए और बाबा का लगातार जयकारा करते हुए रैली के रूप में अपने स्थान चले।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला दुर्ग के द्वारा शिव भक्तों के लिए भंडारे के रूप में हलवा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी ।इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राकेश तंबोली उपाध्यक्ष गोपाल निर्मलकर महासचिव रोहिताश सिंह भुवाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, संयुक्त सचिव लोकेश नाग, सचिव श्रीमती रंजीता तंबोली, अभिषेक साहू,लोकेश नाग अभिषेक साहू ने अपना योगदान दिया।