डायल 112के त्वरित रिस्पांस से महिला की बची जान
दुर्ग (दबंग प्रहरी ) । दुर्ग मोहन नगर में मंगलवार को दोपहर लगभग 3:30बजे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित डायल 112 को फोन मदद के लिए फोन आया जब वापस कॉलर को बार बार कॉल किया जो कॉल नही उठा रहे थे तो तत्काल रवाना हुए l
लोकेशन के आधार पर घटनास्थल के पास पहुंचे घरवालों संबंध में आसपास पता किया जो उसके घर का जानकारी मिला एक महिला अपने ही घर दरवाजा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा थी बहुत आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोल रहा थी lइस स्थिति से निपटने तुरंत निर्णय लेना जरुरी था इसलिये तत्काल दरवाजा तोड़ा गया जो महिला अपने रूम में ही पंखे में साड़ी से फांसी लगा रही थी जिसको तत्काल ही फंदा खोलकर निकाला गया, तत्काल नीचे उतारा गया पानी पिलाया गया । फांसी लगाने की जानकारी पूछा गया तो महिला ने बताया कि पति और पत्नी के बीच पारिवारिक वाद विवाद होने के कारण मैं फांसी लगा रही थी l महिला ने बताया वह अभी ठीक है महिला एवं उसके पति को थाना मोहन नगर द्वारा समझाइस दिया गया l
Dial 112 के आरक्षकC/1806 तारकेश्वर साहू C/538 मुकेश यादव चालाक मनीष निर्मलकर id 371 चालक नितेश सिन्हा id 312 ने त्वरित व सराहनीय कार्य किया l
