बड़ी ख़बर

सुर और संगीत के सम्राट स्वर्गीय आर.डी. बर्मन का जन्म दिवस को यादगार बनाया स्वरांजलि संगीत ने

दुर्ग(दबंग प्रहरी) । स्वरांजलि संगीत म्यूजिकल ग्रुप दुर्ग के द्वारा सुर और संगीत की सम्राट स्वर्गीय आर डी बर्मन का जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में विवेकानंद भवन  पदमनाभपुर दुर्ग में कार्यक्रम रखा गया था जिसमें उनके  द्वारा बनाये और गाये हुए गीत की प्रस्तुति की गई। iइस कार्यक्रम के मुख्या अतिथि दुर्ग विधायक आरूण वोरा थे।

इस कार्यक्रम के डायरेक्टर संजय दुबे एवं उसके साथीगण के अथक प्रयास से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सार्थक प्रयास किया । इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति दुर्ग के जिलाध्यक्ष राकेश तंबोली उपाध्यक्ष गोपाल निर्मलकर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता एवं श्रीमती नीता गुप्ता का भी पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। इस इस अवसर पर  राकेश तंबोली जी के द्वारा अपने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा आगामी कार्यक्रम ए वतन तेरे लिए सुर संगम 2023 जनता के लिए कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि इस कार्यक्रम की सूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। वहाँ  उपस्थित जनता की मांग पर उन्होंने ए वतन तेरे लिए का गीत प्रस्तुत किया  एवं स्वरांजलि संगीत के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। स्वरांजलि संगीत के सभी साथीगण के द्वारा संजय दुबे जी को मोमेंटो दुर्ग जिला अध्यक्ष राकेश तंबोली कोषाध्यछ धर्मेंद्र गुप्ता एवं सभी साथी गण के द्वारा दिया गया । संजय दुबे जी का सम्मान साल पहनाकर किया । इस कार्यक्रम में राजकुमार जी नीलकमल साहू जी प्रगति दुबे जाहिद भाई वेणु गोपाल जी सुरेखा गोपाल जी साकेत जी और भी बहुत सारे ने अपनी प्रस्तुति दी।