बड़ी ख़बर

2जुलाई को होने वाली बिलासपुर में आप की रैली के लिये दुर्ग ग्रामीण के संजीत विश्वकर्मा ने शुरु की तैयारी

दुर्ग (दबंग प्रहरी ) । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में संजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में 2 जुलाई बिलासपुर में होने वाली महारैली को लेकर बैठक की गई जिसमें प्रत्येक बस के पी ओ सी और सभी ब्लॉक अध्यक्ष सर्कल इंचार्ज वार्ड अध्यक्ष को महारैली में जाने वाले लोगों लिए सुविधाओं का ध्यान देने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
केंद्र सरकार द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में बिलासपुर में निकाली जा रही महारैली में जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी शिरकत कर रहे हैं जिसमें एक लाख से अधिक लोगो के पहुंचने की संभावना है।साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रदेश वासियों से अपील है कि एक बार हमारे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी के इस महारैली में शामिल होने के लिए बिलासपुर जरूर पहुंचे।
इस मीटिंग में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव संजीत विश्वकर्मा,,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू कुर्रे, अन्य ब्लॉक अध्यक्ष ,वार्ड प्रभारी,सक्रिय कार्यकर्ता असलम खान, आभाष लोन्हारे ,श्रीमती तांडी,अशोक चंद्राकर, राजेन्द्र देशमुख ,भारती साहू, रवि देशलहरे, भागीरथी बंजारे,मोहसिन अहमद, संतोष नाग, ओमप्रकाश धीवर ,एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।