दुर्ग। निगम की लापरवाही से मौत का बाट जोहता चंडी चौक मुख्य मार्ग का टुटा चेम्बर,पूर्व सभापति देवांगन ने महापौर विधायक को जिम्मेदार ठहराते हुए दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

दू4ग सहर शहर के धार्मिक व प्राचीन दृष्टि से प्रसिद्ध मां चंडीका मंदिर के सामने मुख्य मार्ग के बीचोबीच एक बड़ी नाली के ऊपर लोहे के चादर व एंगल से बने चेंबर विगत 3 महीने से टूट कर अंदर धस जाने कारण प्रतिदिन गंभीर हादसा होने के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार नेताओं व अधिकारियों द्वारा इसे ठीक करने अब तक कोई पहल नहीं किए जाने पर निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते इसे शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का सबसे बड़े निष्क्रियता व विकास मॉडल का प्रमाण बताते हुए कहा है सभापति राजेश यादव के वार्ड से लगे मार्ग में इस टूटे चेम्बर की वजह से कई लोगों को चोटें आई है और अनेक छोटे बड़े वाहन को भारी क्षति हुई है लेकिन इस चेम्बर को नया बनाने की फुर्सत किसी को नही है जिसके कारण आम जनता में बेहद नाराजगी है।
इस सम्बंध में निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा है कि चंडी चौक शहर के सर्वाधिक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है इस चौराहे से प्रतिदिन एक ओर गंज पारा दूसरी ओर मार्किट क्षेत्र पश्चिम की ओर नया पारा मोहलाई कोटनी तो उत्तर की ओर से गया नगर उरला बेलोदी मार्ग जुड़ा हुआ है जिसमे चौबीस घण्टे लोगो का आवागमन रहता है किंतु चण्डी मंदिर के सामने गया नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के चौराहे के बीचोबीच महीनों से टुटे चेम्बर को ठीक नही किया जाना केवल निगम अधिकारियों के निकम्मेपन का ही नतीजा है बल्कि विधायक महापौर की भी जिम्मेदारी है जो ईस मार्ग से कई बार गुजरने का बाद भी अनदेखी कर निकल जाते है और दुख की बात यह भी है कि यह टूटे चेंबर सभापति यादव जी के वार्ड सीमा होने के बाद भी अब तक ठीक नही होना साबित करता हैं कि बार बार हो रहे हादसे व लोगो के घायल होने के बाद भी इन सभी की संवेदना मर गई है और अब ये जिम्मेदार लोग किसी की मौत का इंतजार कर रहे लेकिन ईस क्षेत्र के नागरिक चुप नही बैठेंगे और शीघ्र ही टूटे चेम्बर ठीक नही किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे व गम्भीर हादसा होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ पुलिस मे एफ आई दर्ज कराएंगे।