बड़ी ख़बर

*मझगवां के पडरी पंचायत पर GRS प्रवीण द्विवेदी भूतों से ले रहें काम*

*मझगवां के पडरी पंचायत पर GRS प्रवीण द्विवेदी भूतों से ले रहें काम*

*पीएम आवास किसी और का पैसा किसी और के खाते में हितग्राही को सूचना तक नही कागज में आवास पूर्ण*

*सतना* जिले के मझगवां जनपद में पंचायतों में कितना काम हुआ है वह हकीकत ग्रामीणों ने रो रो जनपद में बैठे अंधे बहरे व मूक दर्शक बन बैठे अधिकारियों को अपना दुखड़ा सुनाया है। कैसे किसी गरीब के पास रिश्वत का पैसा न दे पाने पर पंचायत के जिम्मेदार सरकारी नुमाइंदे अपनी मनमानी करते हुए बेचारी की मजदूरी ही खा बैठे लेकिन जब जांच की बात आती है तो जांच के नाम पर एक और बड़ा भ्रष्टाचारी को भेज दिया जाता है जांच के लिए जो महज चंद पैसे की चमक से चकाचौंध होकर पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार को नही देख पाते और लीपा पोती कर शिकायतों को निराधार बता दिया जाता है
यह कहानी नही हकीकत है मझगवां जनपद के पड़री ग्राम पंचायत की जहां प्रधान, सचिव, और रोजगार सहायक प्रवीण द्विवेदी ने करोड़ों की राशि को निकाल कर भ्रष्ट्राचार के नीचे दबा दिया ।
ग्रामीणों का आरोप है की तालाबों में हुए काम में मृत व्यक्तियों की हाजरी लगा कर किसी और के खाते में रुपया भेजा गया ।
*पीएम आवास के मजदूरी में जम कर हुई धांधली*
01. कमलेश पिता सहदेव आईडी क्रमाक 4489611 है जिसकी मजदूरी का पैसा GRS प्रवीण द्विवेदी द्वारा किसी दूसरे के खाते में पैसा डाल कर आहरित किया गया है

2. राकेश यादव की मजदूरी का पैसा प्रवीण द्विवेदी अपने चाचा रामबहादुर द्विवेदी के खाते में डाल कर आ हरित किया गया।

3. जीवनलाल वर्मा की मजदूरी का पैसा अशोक द्विवेदी जो रोजगार सहायक प्रवीण द्विवेदी का सगा चाचा है के खाते में पैसा डाल कर आहरित किया गया है

*भूतों से काम करवा रहे रोज़गार सहायक व सचिव सरपंच मिलकर*

काशी प्रसाद द्विवेदी का 2007 में देहावसान हो गया था जो पूर्व प्रधान , सचिव जय सिंह , रोजगार सहायक प्रवीण द्विवेदी के मस्टररोल में आज भी काम कर रहें है ।
एक मृत आदमी जो 2007 में दुनिया को अलविदा कह चुका है उसका नाम फर्जी तरीके से चढ़ा कर पैसा हरित किया जा रहा है।