बड़ी ख़बर

दुर्ग जिला प्रेस क्लब क्रिकेट अधिकारिक क्रिकेट महासंग्राम 2022 का विजेता बना दुर्ग पुलिस

दुर्ग ।16 मई 2022 से 31 मई 2022 तक चलने वाले रात्रिकालीन टेनिस बॉल अधिकारिक क्रिकेट मैच के  महासंग्राम का आयोजन दुर्ग जिला प्रेस क्लब द्वारा किया गया था जहां पर 31 मई को अंतिम फाइनल मैच खेला गया, इस मैच में दुर्ग जिला पुलिस और एसबीआई की टीम ने अपना स्थान बनाया था।

31मई को होने वाले फाईनल मैच में दुर्ग जिला पुलिस ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने पारी में 99 रन 3 विकेट खोकर बनाये। दुर्ग पुलिस की ओर से श्याम ने 15 बॉल में 35 रन, गंभीर जाट ने 12 बॉल में 19 रन और केएस राव ने 16 बॉल में 18 रन बनाए ।वही एसबीआई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजहर ने 2 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया शिवम ने 2 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया, वही मनजीत ने 2 ओवर में बेहद कीमती 27 रन दिया जो इनके लिए बहुत महंगा साबित हुआ। एसबीआई ने अपनी पारी में पूरे 10 ओवर खेलकर 45 रन 8 विकेट खोकर बनाये।धर्मेंद्र ने 7 बॉल में 7 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए 2 रन देकर दो विकेट लिया लिया इस मैच में मैन ऑफ द मैच गंभीर जाट को दिया गया।

फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर दीपक दुबे अखिल भारतीय कांग्रेस के कार्यसमिति सदस्य, आम आदमी पार्टी के संजीत विश्वकर्मा दुर्ग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुश्री नीता जैन, अहिवारा नगर पंचायत के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार और पत्रकार जगत के शमशेर शिवानी सहित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और पत्रकार साथी भी मौजूद थे।

दुर्ग जिला प्रेस क्लब अधिकारीक क्रिकेट महासंग्राम के दौरान बेस्ट बैट्समैन का नाम मनीष सागर को मिला जो दुर्ग नगर निगम में कार्यरत हैं ,बेस्ट बॉलर का नाम सुमित को मिला जो दुर्ग पुलिस से हैं, बेस्ट फील्डर के रूप में गुरमीत सिंह भोगल दुर्ग बार काउंसिल के सदस्य को मिला और बेस्ट कीपर का इनाम आनंद वारियर जो न्यायधीश इलेवन  से हैं उन्हें प्राप्त हुआ।

इससे जुड़े समाचार आप दबंग प्रहरी (dabanhprahari) यूट्यूब चैल्ल पर देख सकते हैं।