बड़ी ख़बर

आशुतोष मिश्रा ने प्रभारी तहसीलदार कोटर का पदभार संभाला

आशुतोष मिश्रा ने प्रभारी तहसीलदार कोटर का पदभार संभाला
सतनाा कोटर। कोटर तहसील में प्रभारी तहसीलदार के रूप नायब तहसीलदार आशुतोष मिश्रा ने आज रामपुर बघेलान ब्लाक में अनुविभागीय राजस्व दंडाधिकारी सुधीर बेक के डिवीजन कार्यालय में प्रभारी तहसीलदार कोटर के रूप में अपनी आमद दर्ज कराकर पदभार संभाला इसके पहले निवर्तमान प्रभारी नायब तहसीलदार कोटर प्रदीप तिवारी काफी लम्बे अर्से समय से भ्रष्टाचार में लिप्त और विवादित तहसीलदार थे उनके ऊपर उत्खनन माफियाओं को संरक्षण देने एवं कोटर तहसील कार्यालय में आमजनमानस समुदाय गरीब तबके किसानो का कार्य विना लेन-देन के न करने के आरोप एवं पत्रकारों के साथ मारपीट करने के आरोप लग रहे थे अभी हाल ही में कोटर तहसील श्रेत्र के आमजनमानस समुदाय गरीब तबके पीड़ित किसान एवं पत्रकार 5 दिनों तक क्रमिक अनशन पर उन्हें हटाने के लिए कोटर बस स्टैंड पर बैठे थे अनशनकारियों के अनशन स्थल पर मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री माननीय श्री रामखेलावन पटेल, स्थानीय विधायक विक्रम सिंह विक्की, अनुविभागीय राजस्व दंडाधिकारी रामपुर बघेलान सुधीर बेक, एवं जिला दंडाधिकारी सतना अनुराग वर्मा ने उक्त तहसीलदार को हटाने एवं कार्यवाही करने के आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने अपना क्रमिक अनशन समाप्त किए थे इसी तारतम्य में जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने प्रभारी तहसीलदार कोटर प्रदीप तिवारी को जिला मुख्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट में राजस्व शाखा में अटैच किये थे तथा कोटर तहसील में प्रभारी तहसीलदार के रूप में आशुतोष मिश्रा को पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किए थे कोटर तहसील के प्रभारी तहसीलदार आशुतोष मिश्रा सतना जिले के रघुराज नगर तहसील के सोहावल में इसके पहले पदस्थ थे प्रभारी कोटर तहसीलदार आशुतोष मिश्रा के कोटर तहसील का पदभार संभालने पर कोटर तहसील श्रेत्र के सभी आमजनमानस समुदाय, गरीब तबके, किसानो एवं समाज सेवी व पत्रकार पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं अन्य पत्रकारों ने प्रमुख सचिव राजस्व एवं सचिव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्रीमान मनीष रस्तोगी जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा, सांसद गणेश सिंह, विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह विक्की,यसडियम रामपुर बघेलान सुधीर बेक, थाना प्रभारी कोटर श्रीराम सनोडिया जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किए हैंैं।