बड़ी ख़बर

धर्मवीर सिंह के स्टार खिलाड़ियों पर आशुतोष गुप्ता की नजर

*धर्मवीर सिंह के स्टार खिलाड़ियों पर आशुतोष गुप्ता की नजर*
सतना – जब किसी खिलाड़ी को टीम की कप्तानी मिलती है तो वह अपने विजन और नजरिए से अपनी टीम तैयार करता है । ऐसा ही इन दिनों पुलिस महकमे में चल रहा है । नवागत पुलिस कप्तान विभाग व जिले को समझ रहे हैं । यह हर थाने और चौकियों में जाति के आधार पर मोहरे फिट हैं ‌ स्थानीय पृष्ठभूमि के पुलिसकर्मी हर जगह मलाई छान रहे हैं और बाहरी दबे – दबे से काम में व्यस्त हैं । इधर सूत्रों का कहना है कि पुलिस कप्तान अपने उपकप्तान के अनुभव का लाभ लेकर पूर्व कप्तान के स्टार खिलाड़ियों की कुंडली खंगाल रहे हैं । पूर्व कप्तान ने अपराधों पर नियंत्रण किया था लेकिन चंद लोगों के अलावा उनका किसी पर भरोसा नहीं था । शराब ठेकेदार, उद्योग जगत, ट्रांसपोर्ट, ट्रैफिक जैसे विषयों पर पुलिस की निचली मशीनरी सिर्फ “शोले का ठाकुर” मात्र थी । अब देखना दिलचस्प होगा कि नैतिकता और सिद्धांत की बात कर कप्तानी सम्हालने वाले पूर्व कप्तान के कई दागियों को उपकृत करके गए । अब नए कप्तान काम ज्यादा बातें कम के सिद्धांत पर चलकर मुख्यमंत्री के माफिया उन्मूलन वाली मंशा को कहां तक आगे ले जाते हैं ।