आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने दो दिवसीय धरना देने के बाद रैली के रूप में कलेक्टर को दिया ज्ञापन
सतना। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामाश्रय पटेल ने बताया की संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल व प्रान्तीय प्रवक्ता विनय कनौजिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल एवं प्रान्तीय आहवान पर आज सबसे पहले स्काउट गाइड भवन के पास धवारी में पुरानी पेंशन बहाली के लिये धरना दिया गया। एक संविधान एक विधान के तहत सभी अध्यापक शिक्षक धरना में बैठे। फिर एक सभा की गई उसमे दो दिवंगत अध्यापकों के आश्रित को आर्थिक सहयोग के रूप में बीस-बीस हजार रुपये के चेक दिया गया। और रणनीति बनाई गई आगे अब यदि शासन प्रसासन अध्यापक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नही करती है तो प्रान्तीय निर्णय अनुसार 1 मई 2022 से भोपाल में अनिश्चित कालीन अनशन, धरना दिया जायेगा।
संघ के सभी सदस्य 2 बजे धरना स्थल धवारी से कलेक्ट्रेड तक पैदल रैली निकाल कर और नारे लगाते हुये कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि अनुराधा सिंह नायब तहसीलदार को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन 11 सूत्रीय मांग का दिया गया।
मांगे इस प्रकार की हैं -अध्यापक/शिक्षक की अभी भी निम्नलिखित समस्याएं है-
(1) अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल किया जाये।
(2) वर्ष 2006 के बाद नियुक्त शिक्षको (नवीन शिक्षक संवर्ग ) को क्रमोन्नति आदेश आज तक नही हुए। जल्द से जल्द आदेश किये जायें इससे आर्थिक नुक्सान हो रहा है।
(3) लोकायुक्त प्रकरण के नाम पर सैकडों अध्यापकों का राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्ति नही दी गई जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए।
(4) नवीन शिक्षक संवर्ग की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन समय से किया जाये।
(5) ग्रेजुएटी, पदोन्नति सभी सम्बर्ग की किया जाये।
एवं अन्य 11 सूत्रीय मांगे।
आज के कार्यक्रम धरना, रैली, ज्ञापन में निम्नलिखित अध्यापक शिक्षक पहुंचे- प्रांतीय प्रवक्ता विनय कनौजिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामाश्रय पटेल, जिला सचिव केशव प्रताप सिंह, जिलाउपाध्यक्ष धरनीस द्विवेदी, राजाराम कुशवाहा, ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार पटेल, मुकेश सिंह, लालमन कुशवाहा, सुशील कुमार सिंगरौल, राजकरण सिंह, इंद्रजीत सिंह, राम सिंह, बीके रजक, आनन्द कुमार गुप्ता, महेश तिवारी, कुण्डरीकाक्ष द्विवेदी, कार्तिकेय द्विवेदी, राजेंद्र पांडेय, पीताम्बर दास मलैया, मनोज कुमार पटेल, महिला प्रमुख मैहर विनीता कुशवाहा, रामकुमारी त्रिपाठी, मीरा द्विवेदी, रेणुका प्रजापति, अर्चना सिंह, शशीबाला सिंह, शाहीन परवीन, रश्मि बांगडे, रमेश कुमार पटेल,उमलाल किंकर, राजभान पटेल, रमाकांत पटेल, रमाशंकर पटेल, हरिनारायण चौरसिया, महेंद्र कुमार पांडेय, अच्छेलाल सतनामी, अवधेश प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह,पूरन लाल, आमोद सिंह, बृजेश सिंह, बृजभान सिंह, लालमन चौधरी, कल्लू साहू, बाल गोविंद सिंह, राजेन्द्र पांडेय, अनिल पयासी, महेंद्र पांडेय, सुरेंद्र द्विवेदी, कुबेर सिंह, धनेश शर्मा, अमित सिंह, राकेश पटेल, पूजा सिंह, प्रिया सिंह, शिव कुमारी पटेल, नमिता वर्मा, रंजना नाम देव, मंजू सिंह, निर्मला कनौजिया,प्रभा कुशवाहा,अर्चना सिंह, विनीता सिंह, करुणा सिंह वर्मा, सुमन सोनी, लक्ष्मी चौधरी, लक्ष्मी प्रजाति एवं सैकडों अध्यापक शिक्षक संवर्ग।

