सीएम ने की घोषणा जिला अधिवक्ता संघ की लाईब्रेरी का होगा आधुनिकीकरण वबैठक व्यवस्था बनेगी बेहत्तर,नए अधिवक्ताओं की ट्रेनिग के लिए बनेगी कार्ययोजना
दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने गुरुवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। उन्हे जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया। पहले जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह,सह- सचिव कृष्णराज चंदेल, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव मोनिका सिंह, ग्रंथालय सचिव द्रोण ताम्रकार, कुलेश्वर साहू ने एक साथ शपथ ली। तत्पश्चात कार्यकारिणी सदस्य आशीष शुक्ला, अमर जैन, आकाश कश्यप, अशोक कुमार सिन्हा,उमा भारती साहू,चंद्रकला साहू द्वारा शपथ ग्रहण की गई।

जिला न्यायालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल सीएम हाउस रायपुर से मुख्य अतिथि के रुप में वर्चुअल शामिल हुए। सीएम हाउस रायपुर में जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि के तौर पर अधिवक्ता आशीष तिवारी मौजूद थे उन्होंने अधिवक्ता संघ की ओर से उनका स्वागत किया व संघ की ओर से मांग पत्र उन्हें सौपा,इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि देश में न्यायिक व्यवस्था बड़ी मजबूत है।उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था के साथ-साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का भीबखूबी निर्वहन कर रहे है। छत्तीसगढ़ न्यायप्रिय राज्य है। यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। इसलिए अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि लोगों को आसानी से कैसे विधिक सहायता प्राप्त हो। जिससे लोगों को लाभ मिले। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अधिवक्ता संघ की आदर्श बैठक व्यवस्था एवं आधुनिक लाईब्रेरी निर्माण की मांगों को स्वीकृत करने की घोषणा की, इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव द्वारा नए अधिवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाने संबंधी सुझावपर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी है। जिसके लिए उन्होने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कार्ययोजना बनाकर राज्य विधि मंत्रालय को प्रेषित करने कहा है। इसके पहले समारोह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव व जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन ने भी संबोधित किया।
समारोह का संचालन जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने किया। जिला न्यायालय परिसर में इस वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह के अधिवक्तागण बड़ी संख्या में साक्षी बने।
अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर स्थित शेड में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से समारोह को देखा। शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम के सभापति राजेश यादव, अधिवक्ता तुलसी साहू, नीलू ठाकुर, गुलाब पटेल, रमेश शर्मा,राजेश महाडिक, सुरेश शर्मा, संतोष कसार, प्रकाश ढिंढोरे, रियाज कुरैशी, जिला अधिवक्ता संघ के मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, दानिश परवेज एवं अन्य अधिवक्तागण शामिल हुए।
