बड़ी ख़बर

नगर पंचायत सीईओ ने कियानगर पंचायत अध्यक्ष और उसके पति के ऊपर किया मामला दर्ज

 नगर पंचायत अध्यक्ष और पति पर सीएमओ से मारपीट, धमकी और कमीशन मांगने का आरोप 

पहले भी कर चुके हैं इस तरह का विवाद

कर्मचारियों ने किया घटना  का वीडियो रिकार्ड

पुलिस ने किया मामला दर्ज

बिलासपुर ( दबंग प्रहरी समाचार)। छत्तीसगढ़ के मल्हार नगर पंचायत की अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट और उनके पति धनेश्वर केंवट पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) मनीष सिंह ठाकुर से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धनेश्वरी सीएमओ पर हाथ उठाते और धमकाते नजर आ रही हैं। सीएमओ ने मल्हार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सीएमओ मनीष ठाकुर अपने कार्यालय पहुंचे, जहां धनेश्वरी और धनेश्वर ने उन्हें गेट पर रोका। शिकायत के अनुसार, दोनों ने कमीशन की मांग की और इंकार करने पर गाली-गलौज करते हुए कार्यालय में घुस गए। धनेश्वरी ने सीएमओ पर हाथ उठाया और जान से मारने की धमकी दी, जबकि धनेश्वर ने मारपीट की कोशिश की।

कार्यालय के कर्मचारियों ने घटना को मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में धनेश्वरी केंवट सीएमओ को धमकाते और हाथ उठाते दिख रही हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

कमीशन को लेकर हुई यह घटना

सीएमओ ने बताया कि धनेश्वरी और धनेश्वर अक्सर फोन पर पैसे मांगते थे और हर काम के लिए कमीशन की मांग करते थे। इंकार करने पर गाली-गलौज और धमकी दी जाती थी। पहले भी दोनों ने दुर्व्यवहार किया था, लेकिन मामला सुलझ गया था। इस बार धमकी और मारपीट की कोशिश के बाद सीएमओ ने लिखित शिकायत दर्ज की।