(दबंग प्रहरी समाचार) रायगढ़। सड़क दुर्घटना के दो अलग-अलग मामले में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घटना के बाद ईलाज के लिए अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना में पुलिस ने अपराध कायम किया है। पहली घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। बीती रात 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 11 एबी 9266 का चालक चंद्रपुर की ओर से आया और शाम करीब 7 बजे ट्रक को कोड़ातराई हाइवे रोड पुसौर तिराहा के पास खड़ी कर कहीं चले गया। इस दौरान किसी प्रकार का कोई संकेत नहीं दिया गया था। ऐसे में रात करीब सवा 8 बजे पुसौर क्षेत्र के ग्राम कठानी का रहने वाला धुर्नजय सिदार 22 साल चंद्रपुर की ओर से अपनी बाईक पर सवार होकर आया और खड़ी ट्रक से टकरा गया।इससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुंचने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। वहीं दूसरी घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जहां जोबी चैकी क्षेत्र के मीनगांव का रहने वाला अजय कुमार पटेल अपने रिस्तेदार बरतलाल पटेल के साथ कल मोटर सायकिल पर सवार होकर दवा लेने के लिए रायपुर गया था। दवा लेकर दोनों वापस लौट रहे थे। तभी मीनगांव रोड पर सामने से आ रही चार पहिया वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे अजय के सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर उस
बड़ी ख़बर
- सेवती अंजोरा ढाबा में चल रहे pwd के घटिया काम को धर्मेश देशमुख में फोन कर रुकवाया
- छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने अपने निवास सेवा सदन में खेला अपने नागरिकों के स...
- चांदनी चौक भनसुली पर रंगो के महापर्व होली बड़ी धूम धाम से मनाया गया
- दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं
- दुर्ग निगम में खेली गई होली, महापौर अलका ने उठाया लुफ्त, नगर वासियों को दी शुभकामनायें
- बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा: श्रद्धा तिवारी
- बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल हुए 1300 लोग: काफिला रहा आठ सौ मीटर लम्बा जो बना एक अनोखा ...
- बाबा के भजनों में झूमेंगे रात भर और सुबह निशान उठाएंगे निशान
- दुर्ग से निकलेगी फागुन एकादशी को बाबा श्री श्याम खाटू की निशान यात्रा
- राम कथा में तीसरे दिन वर्णन हुआ शिव बारात का