(दबंग प्रहरी समाचार) महासमुंद। जिले के कोमाखान थानाक्षेत्र से गुजरने वाली एनएच 353 पर देर रात सुअरमाल व टेमरी के बीच कंटेनर व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। कंटेनर चालक व सह चालक मौके से फरार है। पुलिस जांच कर रही है। कोमाखान टीआई नितेश ठाकुर ने बताया कि सुअरमाल से टेमरी जाने वाले रास्ते में रात एक बजे के आसपास कंटेनर व कार की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इको कार कार के परखच्चे उड़ गये हैं। कार क्रमांक सीजी 04 पीजे 1696 टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर क्रमांक एम एच 40 एके 2648 बागबाहरा से ओडिशा जा रही थी, तभी यह सडक़ हादसा हुआ है। कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार शादी में शामिल होकर वापस आ रहा था। कार में कुल 9 लोग सवार थे। कार सवार जोहन साहू (60), खुशी साहू डेढ़ वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार चला रहे पूनम साहू (39) की महासमुंद अस्पताल में मौत हो गई। दो घायल बच्चों को रायपुर रिफर कर दिया गया है और चार घायलों का बागबाहरा, महासमुंद में इलाज चल रहा है। कंटेनर चालक व सह चालक मौके से फरार है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
बड़ी ख़बर
- सेवती अंजोरा ढाबा में चल रहे pwd के घटिया काम को धर्मेश देशमुख में फोन कर रुकवाया
- छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने अपने निवास सेवा सदन में खेला अपने नागरिकों के स...
- चांदनी चौक भनसुली पर रंगो के महापर्व होली बड़ी धूम धाम से मनाया गया
- दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं
- दुर्ग निगम में खेली गई होली, महापौर अलका ने उठाया लुफ्त, नगर वासियों को दी शुभकामनायें
- बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा: श्रद्धा तिवारी
- बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल हुए 1300 लोग: काफिला रहा आठ सौ मीटर लम्बा जो बना एक अनोखा ...
- बाबा के भजनों में झूमेंगे रात भर और सुबह निशान उठाएंगे निशान
- दुर्ग से निकलेगी फागुन एकादशी को बाबा श्री श्याम खाटू की निशान यात्रा
- राम कथा में तीसरे दिन वर्णन हुआ शिव बारात का