सीतापुर। सीतापुर के नरोत्तम नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात शराब के नशे में पति का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी से मारपीट और गाली-गलौज की। वह इतने पर ही नहीं रुका। उसने पत्नी की नाक को मुंह से काट लिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति सिपाही है और वर्तमान में उसकी रायबरेली में ट्रेनिंग चल रही है।

सिधौली थाना क्षेत्र का मामला


घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया। पीड़ित महिला कोमल ने जानकारी देते हुए बताया, उसकी शादी सिधौली थाना क्षेत्र के नरोत्तम नगर मोहल्ले निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुई है। कल रात करीब 9:00 बजे की बात है। वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान पति वीरेंद्र आ गया। वह शराब के नशे में था। घर पर वह किसी बात को लेकर विवाद करने लगा।