दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल करेगा गृहमंत्री आवास का घेराव

दुर्ग-भिलाई(दबंग प्रहरी)। छत्तीसगढ़ बजरंग दल पूर्ण रूप से हिन्दुत्व एवं मानवता के हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है। यह किसी प्रकार का प्राइवेट कंपनी नहीं है। जहां से कोई भी कभी भी किसी को निकाल दे। कुछ नेतागिरी करने वाले लोग संगठन में घुस आए हैं। संगठन का व्यापारीकरण करने में लगे हुए हैं। मैं हिन्दू समाज के लिए पैदा हुआ हूं। जो भी हमारे बहनों पर हाथ डालेगा उसका हाथ काट दिया जाएगा। विगत 30 वर्षों से विश्व हिन्दू परिसर बजरंग दल के लिए सड़क पर उतरकर कार्य कारते आ रहा हूं। जब बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई कर जेल जाते हैं तो विश्व हिन्दू परिषद का कोई झांकने तक नहीं आता। असली कौन और नकली कौन यह जनता जनार्दन अच्छी तरह से जाते हैं। हिन्दुत्व के लिए कार्य करने वाले किसी बजरंगी को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में कही।
रतन यादव ने कहा कि कोरोना काल के पहले सन 2020 को मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के कुछ लोगों द्वारा दुर्गा वाहिनी की बहनों के साथ गलत हरकत की गई थी। इसकी जानकारी रतन यादव ने विहिप के उच्चपदाधिकारियों को दी है लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। विहिप में शामिल कुछ लोगों द्वारा अपनी दुकानदारी चलाया जा रहा है।

बजरंगदल के नाम से हो रही अवैध वसूली
मामले का खुलाशा करते हुए रतन यादव ने बताया की बजरंगदल के नाम पर लोगों से वसूली की जा रही है। समय आने पर इसकी भी ‘खुलासा ‘वे करेंगे। उन्हें विहिप में उच्च स्थान मिलने वाला था। ऐसे में कुछ लोगों को पोल खुलने का डर था। इसलिए आम जनता को भ्रमित करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के कुछ लोगों द्वारा रतन यादव, रवि निगम और कमल साव को निकाले जाने की जानकारी दी गई है। हम संगठन से जुड़े लोग हैं। संगठन हमारा घर है। हम अपने घर पर कीचड़ नहीं उछाल सकते। आज वर्तमान संगठन के कुछ पदाधिकारी अपने स्वार्थ के लिए किसी को भी कभी भी हटाकर नये लोगों को पद देने का कार्य कर रहे हैं। बरसो पुरानी कई कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा रहा है। हिन्दुत्व के खिलाफ होने वाले कार्यों का मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा ।पत्रकारवार्ता में जिला संयोजक रवि भारती, जिलामंत्री बजरंग दल कमल साव, बजरंग दल सह संयोजक कुशल तिवारी, सत्संग प्रमुख इन्द्रजीत महाराज, जेवरा सिरसा संयोजक राजा साहू, उमेश बिसेन रायपुर, विजय जैन कांकेर, रणजीत साहू धमतरी, ईश्वर गुप्ता, विशाल ताम्रकार चरोदा, सीता ठाकुर दुर्ग, अजय सेन आदि उपस्थित थे।