बड़ी ख़बर

5 रुपए के नींबू मांगे तो सिर में मारी गोली

भरतपुर ।दूकानदार से हुआ विवाद एक ग्राहक के लिए जानलेवा बन गया। दुकानदार के साथियों ने विवाद का बदला लेने के लिए पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले पीड़ित के घर के बाहर चार-पांच बार फायरिंग की। उसके बाद उसे भी गोली मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला भरतपुर के डीग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि बहज गांव के दिनेश जाटव (30) पुत्र रामजीत का बुधवार शाम नींबू लेने महेंद्र बच्चू की दुकान पर गया था। यहां उसने 5 रुपए के नींबू ले लिए। महेंद्र ने पैसे मांगे तो उसने 100 रुपए का नोट दिया। खुले पैसे की बात पर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई।

घर पर मारी गोली
आरोप है कि इसके बाद दुकानदार के साथियों ने रात 8.30 बजे दिनेश के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी और उसकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली दिनेश के कान को छूते हुए निकल गई। घायल के भाई भूरा ने बताया कि हमला दुकानदार के साथियों ने किया है।

फायरिंग के साथ घर पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए।
फायरिंग के साथ घर पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए।
cg

भूरा ने बताया कि दुकान पर झगड़े के बाद हम दिनेश को दिनेश को घर ले आए थे। तब दुकानदार महेंद्र का छोटा बेटा भोलू लाठी सरिये डंडे लेकर घर आ गया। घर आकर भी उन्होंने गाली-गलौज भी की। हमने दिनेश को घर से निकलने नहीं दिया। फिर धर्मा उर्फ धर्मेंद्र जाट पुत्र जयवीर नाम के बदमाश ने घर पर चार बार फायर किया। धर्मा ने ही भाई को गोली मार दी।

पुलिस बोली फायरिंग के सबूत नहीं
घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। कान और सिर में छर्रे लगने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन 108 एबुंलेंस से उसे डीग के अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे भरतपुर RBM अस्पताल रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक मय जाप्ता के रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

घायल के भाई भूरा का कहना है कि उसके घर पर कट्‌टे से चार राउंड फायर किए गए।
            घायल के भाई भूरा का कहना है कि उसके घर पर कट्‌टे से चार राउंड फायर किए गए।

गंभीर रूप से घायल दिनेश जाटव को डॉ गजेंद्र पाल सिंह ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद इलाज के लिए आरबीएम हॉस्पिटल भरतपुर रेफर कर दिया। सीओ आशीष कुमार का कहना है कि झगड़े की सूचना मिली थी, मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर फायरिंग के सबूत नहीं मिले हैं। घायल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।