बड़ी ख़बर

इंदौर की डॉक्टर बहू ने डेढ़ सौ गरीब बच्चों को होटल में खिलाया खाना

पन्नी चुनने वालों को शादी की दावत: कहा- बच्चों में भगवान का वास

इंदौर। इंदौर में डॉक्टर बहू ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। शादी के पहले उसने गरीब, जरूरतमंद बच्चों को एक बड़े होटल में दावत दी। करीब 150 बच्चों को जब वह लेकर होटल में घुसी तो सब देखते रहे गए। वेटर को खाने का ऑर्डर देते इन बच्चों से जब पूछा गया कि वे पहले कभी इतने बड़े होटल में आए हैं, तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा- कभी नहीं। खाने के साथ यहां आना बहुत अच्छा लग रहा है। डॉक्टर मूल रूप से राजगढ़-ब्यावरा की रहने वाली हैं।

ब्यावरा के रामलीला मार्ग पर रहने वाली 23 साल की मुबारिका सैफी BHMS डॉक्टर की शादी 6 जनवरी को इंदौर में रहने वाले अब्बास अली से होने जा रही है। अब्बास की इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री है। मुबारिका शादी से 2 दिन पहले मंगलवार को कचरा बीनकर पेट भरने और जरूरतमंद 150 गरीब बच्चों को लेकर ब्यावरा के एक बड़े होटल में पहुंची। उन्होंने यहां बच्चों से कहा- उनका जो मन हो मंगवाकर खाएं।

23 साल की मुबारिका सैफी की 6 जनवरी को शादी है।
cg
                                                23 साल की मुबारिका सैफी की 6 जनवरी को शादी है।

पति को भी नहीं बताई यह बात
मुबारिका सैफी ने कहा कि बच्चों में भगवान का वास होता। ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता है। शादी से पहले मैंने ऐसा कर थोड़ा सा योगदान करके समाज में एक नई पहल को शुरू करने की कोशिश की है। बड़ी बात यह है कि गरीब जरूरतमंद बच्चों को रेस्टोरेंट में खाना खिलाने की बात मुबारिका ने अपने होने वाले पति को भी नहीं बताई है।

बच्चों ने यहां पर मनपसंद भोजन किया।
बच्चों ने यहां पर मनपसंद भोजन किया।