बड़ी ख़बर

खैरागढ़ राजा स्व.देवव्रत सिंह के दूसरी पत्नी और पहली पत्नी व बच्चों के बीच हुई बहस

                राजपरिवार में संपत्ति के लिए हुई पहली पत्नी व दूसरी पत्नी के बीच खीचतान 

खैरागढ़। राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ रियासत के राजा एवं विधायक रहे देवव्रत सिंह की मौत के बाद संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। स्व. राजा की पहली पत्नी के बच्चों ने मीडिया के सामने आकर देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके बाद मंगलवार शाम जनता कमल विलास पैलेस में घुस गई और विभा सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी रानी से बहस भी हुई।

खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य अब रानी विभा सिंह के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को खैरागढ़ रियासत के अंतर्गत आने वाले छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, पैलीमेटा, उदयपूर सहित कई इलाकों से लोगों से समर्थन मांगा। इसके बाद बड़ी संख्या में राजा स्व. देवव्रत सिंह के समर्थकों कमल विलास पैलेस का घेराव कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस इस दौरान समर्थकों और राजपरिवार के सदस्यों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें महल के अंदर तक जाने से रोक नहीं पाई। पुलिस अधिकारी विरोध प्रदर्शन करने आए लोगों को समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने और विभासिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। विरोध करने पहुंचे लोगों ने विभासिंह पर जबरन पैलेस में कब्जा करने, देवव्रत सिंह के कालोनाइजर कार्यालय में तालाबंदी करने, वाहन को जबरन छीनने सहित बच्चों की जान को खतरा जैसे गंभीर आरोप लगाए।

खैरागढ़ पैलेस के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
                                                            खैरागढ़ पैलेस के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

मौके पर मौजूद एसडीओपी दिनेश सिन्हा सहित पुलिस बल ने समर्थकों और परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे विभा सिंह से बात करनें अड़े रहे। एसडीओपी सिन्हा ने इस दौरान महिला पुलिस बल के साथ पैलेस पहुंचकर विभा सिंह से बात की। उसके बाद विभा सिंह पैलेस से बाहर निकली लोगों के आरोपों का जवाब दिया। इस दौरान लोगों से उनकी काफी नोकझोंक भी हुई।

cg
स्व. देवव्रत सिंह के बच्चे लोगों से मदद की गुहार लगाते।
                                                   स्व. देवव्रत सिंह के बच्चे लोगों से मदद की गुहार लगाते।

बच्चों ने लगाई थी न्याय की गुहार

दिवंगत विधायक व राजा स्व. देवव्रत सिंह और उनकी दूसरी पत्नी विभा सिंह के साथ पैतृक गहने, नगदी और जबरन कमल विलास पैलेस में कब्जा करने जैसे आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इसके बाद सोमवार को स्व. देवव्रत सिंह के बेटे आर्यव्रत सिंह और बेटी शताक्षी सिंह ने मीडिया के सामने विभा सिंह द्वारा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

UP के बाहुबली नेता राजा भइया की मौसेरी बहन हैं विभा
विभा सिंह, यूपी के कुख्यात नेता राजा भैया की मौसेरी बहन हैं। उनके पिता महाराज लाल तेज बहादुर कुंडा के पास ही अंतु रियासत के महाराज हैं। विभा की देवव्रत सिंह से दूसरी शादी है। विभा सिंह ने 28 अप्रैल 2017 को अक्षय तृतीया के दिन खैरागढ़ राजपरिवार के राजा देवव्रत सिंह से शादी रचाई थी। विभा को पहली शादी से एक बेटी भी है। देवव्रत सिंह की भी विभा सिंह से दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी पद्मा सिंह से हुई थी। 2016 में दोनों अलग हो गए थे। पहली पत्नी पद्मा सिंह से देवव्रत सिंह को दो बच्चे हैं। विभा ने शादी से पहले लखनऊ में करीब 15 सालों तक पत्रकारिता की और साथ में एक एड कंपनी भी चलाती थीं। शादी के बाद भी वह एडव्हरटाइजमेंट कंपनी चला रहीं थीं।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर ली थी गाड़ी की चाबी
रानी विभा सिंह का कहना है कि राजा देवव्रत सिंह के दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उनकी कस्टडी में है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए ही उन्होंने उनसे गाड़ी की चाबी ली थी। रही बात ऑफिस की चाबी की तो वहां कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हैं, उन्हीं की सुरक्षा को लेकर चाबी अपने पास रखी गई है। बच्चों ने जो आरोप लगाया है वह सरासर निराधार है किसी भी तरह से उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं कर रहा है।