बड़ी ख़बर

सिरफिरे आशिक़ ने गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश में खुद मौत को गले लगाया

मुंबई:मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां शादी से इनकार करने पर एकतरफा प्यार में पड़े सिरफिरे ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश की। लेकिन उसकी यह चाल उसके खुद के लिए तब जानलेवा साबित हो गई जब जलती हुई लड़की ने दौड़कर आरोपी को जकड़ लिया। इसमें आरोपी भी गंभीर जल गया और इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। लड़की गंभीर हालत में मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती है। वहीं डॉक्टर्स के मुताबिक लड़की भी 80 फीसदी से ज्यादा जल गई है।
पुलिस के अनुसार आग लगाने के बाद आरोपी लड़का लड़की को काफी करीब से जलता हुआ देख रहा था। इसी बीच, लड़की ने पहले उसे दौड़ाया और जोर से पकड़ लिया। देखते ही देखते लड़के के पूरे शरीर में आग पकड़ ली और वह बुरी तरह से जल गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। भाभी की बहन से ढाई साल से एकतरफा प्यार करता था आरोपी की पहचान विजय कांबले के रूप में हुई है। वह अपनी भाभी की बहन से ढाई साल से एकतरफा प्यार करता था और शादी के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहा था। कांबले को शराब की लत भी थी, जिससे लड़की के परिवार ने रिश्ते के लिए मना कर दिया था। वहीं जानकारी के अनुसार लड़के की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने एक बार आत्महत्या की भी कोशिश की थी। पुलिस को लड़की के बचने की उम्मीद लड़की का इलाज अस्पताल में अभी भी चल रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगी। ठीक होने के बाद उसका बयान अहम होगा।

cg