बड़ी ख़बर

रिसाली नगर निगम बनाने और विकास की धारा बहाने पर ताम्रध्वज साहू ने निकाली वाहन रैली

  •  नगर निगम बनाने के लिए और 80 करोड़ रुपयों से अधिक धनराशी से  विकास कार्य स्वीकृत किये जाने पर   निवासियों के साथ CM के प्रति जताया विश्वास
  • आभार वाहन रैली के बाद रिसाली के अनेक विपक्षी  नेताओं ने ताम्रध्वज साहू के सामने थामा कांग्रेस का दामन

रिसाली [दुर्ग]| कांग्रेस की सरकार बनने के लगभग 1वर्ष में ही रिसाली नगर निगम बनाए जाने और इस कार्य को विकास की राह पर ले जाने के लिए 80 करोड़ रूपए से ज्यादा राशि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वीकृत किये जाने ,30 बिस्तर वाले अस्पताल की सौगात देने ,महाविद्यालय क्षेत्र में खुलवाने के लिए अंचल के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली नगर निगम  के क्षेत्रीय निवासियोंके साथ जोरातराई से लेकर उतई नेवई होते हुए रुआबांधा सेक्टर में वाहन रैली का समापन किया | इस रैली में सैकड़ों लोगों से बड़चढ़कर हिस्सा लिया और इन विकास कार्यों की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया |इस दौरान निगम क्षेत्र के कई विपक्षी पार्टियों के महिला पुरुष नेताओं ने गृह मंत्री के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा |

cg