बड़ी ख़बर

भारत एकजुट होकर खड़ा है…गृहमंत्री अमित शाह

कोई भी दुष्‍प्रचार भारत को नई ऊंचाई हासिल करने से नहीं रोक सकता

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने किसान आंदोलन को लेकर अपना बयान जारी किया है, इसे बुधवार को केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने  हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए अपना पक्ष रखा है|

नई दिल्ली:किसान आन्दोलन में  कृषि कानूनों  पर किसानों की ओर से छेड़े गए आंदोलन’ को लेकर दो खेमे बनते नजर आ रहे हैं| जहां कई लोग किसानों के पक्ष में खुलकर खड़े हैं वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है तो आंदोलनकारी किसानों के प्रदर्शन को दुष्‍प्रचार बताते हुए इसका मकसद देश में अस्थिरता पैदा करना मान रहे हैं| भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने किसान आंदोलन को लेकर अपना बयान जारी किया है, इसे बुधवार को केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने इंडिया अगेंस्ट प्रोपगेंडा के हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए अपना पक्ष रखा है|

cg

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, ”कोई भी दुष्‍प्रचार भारत की एकता को खत्‍म नहीं कर सकता. कोई भी दुष्‍प्रचार भारत को नई ऊंचाई हासिल करने से नहीं रोक सकता. दुष्‍प्रचार भारत का भविष्‍य तय कर सकते केवल विकास कर सकता है| भारत विकास के लिए एकजुट खड़ा हुआ है|” इससे पहले पॉप स्‍टार रिहाना ने किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट में लिखा था, “हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे|