दुर्ग -भिलाई | समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति से भिलाई निवासी मंगल करण पाण्डेय [कौशाम्बी से],डॉ.ओपीएम प्रकाश साहू जिला रायपुर ,मलखाम लहरे को लोहिया वाहिनी के सचिव पद पर नियुक्त किया है यह नियुक्ति तय 51 सदस्यों के अतिरिक्त विशेष रूप की गई है |मंगल करण पाण्डेय की नियुक्ति से उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है ,उन्होंने अपनी ख़ुशी का इज़हार फटाखे फोड़ कर,मिठाई खिला कर किया है |
छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी के युवजन प्रदेश अध्यक्ष मंतोष यादव ,दुर्ग जिला अध्यक्ष सगीर खान [पप्पू ].रायपुर जिला अध्यक्ष ब्रिजेश चौरसिया ,वरिष्ट नेता गयूर सिद्धिकी ,सन्नी फर्नाडिस ,राजकुमार यादव ,ओमकार देवांगन, राजू भाई ,विनोद तांडी ,संजय पाल ,महेश गौर ,कमलेश यादव,शिवम राय .हरिओम कुशवाहा ,शम्भू ठाकुर व अन्य लोगों ने मंगल करण पाण्डेय को लोहिया वाहिनी को सचिव पद पर नियुक्त होने पर बधाई दी है |
