बड़ी ख़बर

पांचवे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति में हुआ पत्रकारों का सम्मान

रक्तदाताओ ,कोरोना वारियर्स को दिया मान किया सम्मान

अखिल भारतीय सुरक्षा समिति [ABPSS] छत्तीसगढ़ ने किया

जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति 

बिलासपुर |छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने पत्रकार सुरक्षा के साथ साथ  कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों व कई दूर प्रदेशों से आये हुए   समिति के सदस्यों ,पदाधिकारियों का भी पूरा ध्यान रखा उन्हें सम्मानित किया |

cg

इस कार्यक्रम में कोरोनाकाल का शिकार बने हमारे पत्रकार साथी जो अपना कर्म करते शहीद हुए थे उनके परिवारों को भी सम्मान दिया |इस कार्यक्रम  में शामिल रक्तदान अवसर पर जिन पदाधिकारियों ने अपना रक्त दान किया समिति ने उनको प्रमाणपत्र देकर उनका मान किया |

महाधिवेशन में किया जिला अध्यक्षों की नियुक्ति 

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने संगठन को मजबूती देने के लिए अपने राज्य के चार जिलो जिसमें राकेश तम्बोली दुर्ग जिलाध्यक्ष
महेंद्र सिंह कोरबा जिलाध्यक्ष, सुरजीत सिंह रैना कोरिया जिलाध्यक्ष ,गोपाल शर्मा जांजगीर-चाम्पा जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं |इन्हें अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालवाडीया ने प्रमाणपत्र सौपें और भविष्य में संगठन को और आगे ले जाने की बात कही बधाइयाँ दी |राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिद्याभूषण जी,महासचिव राकेश परिहार,रत्नाकर त्रिपाठी,अजय परमार,सरोज जोशी,शहनाज मकल, मनोज सिंह,शेख रईस, अमन खान,सर्वेश तिवारी,नितिन सिन्हा के साथ प्रदेश के पत्रकारो ने बधाइयाँ दी है |