बड़ी ख़बर

नकली मोबिल ऑयल की फैक्टरी बरेली में पकड़ी गई

पिता-पुत्र मिलकर तैयार करते नामी कंपनियों की इंजन ऑयल,पुलिस ने छापा मारकर दोनों को किया गिरफ्तार

बरेली |बरेली के किला थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार को एक नकली मोबिल ऑयल बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए लोगों में पिता-पुत्र शामिल हैं। दोनों एक नामी कंपनी के नाम से फर्जी मोबिल ऑयल बनाकर मार्केट में बेचते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो मौके से नकली मोबिल ऑयल, कंपनी के नाम के स्टीकर, ऑयल भरने वाले तमाम बोतलों समेत अन्य साम्रगी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट के उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट का केस दर्ज किया गया है।
                                              आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट का केस दर्ज किया गया है।

कई बार मिल चुकी थी नकली मोबिल ऑयल बेचने की शिकायत
पुलिस ने बताया कि काफी समय से इलाके में नकली मोबिल ऑयल की बिक्री की शिकायतें आ रही थीं। जिसके चलते किला पुलिस पिछले कुछ महीनों से इस गिरोह की तलाश में जुटी थी। यह लोग नकली मोबिल ऑयल बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचा करते थे।

cg
पुलिस ने बताया कि काफी समय से इलाके में नकली मोबिल ऑयल की बिक्री की शिकायतें आ रही थीं।
                 पुलिस ने बताया कि काफी समय से इलाके में नकली मोबिल ऑयल की बिक्री की शिकायतें आ रही थीं।

कटघर मोहल्ले में घर पर ही चलाते थे पूरा गिरोह
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात जब मुखबिर की सूचना मिली तो किला थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह व अन्य तत्काल मौके पर पहुंच गई। आरोपी कटघर मोहल्ले में अपने घर पर ही पूरा गिरोह चला रहे थे। इनके पास नकली मोबिल ऑयल बनाने के तमाम कैमिकल, समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी हसीन अख्तर(50) और उसके बेटे वसीम अख्तर(21) को गिरफ्तार कर लिया।

550 लीटर नकली मोबिल ऑलय किया जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 550 लीटर नकली मोबिल ऑयल, कई खाली केन, ड्रम और कंपनी के नकली रेपर, एक पंप, नीले रंग की मुहर आदि चीजें बरामद की है। यह लोग एक बड़े स्तर पर नकली मोबिल ऑयल बनाने का काम करते थे। फिलहाल यह मोबिल ऑयल कहां-कहां बेचा जाता था। इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। जल्द ही इसकी भी जांच पड़ताल की जाएगी।

 बीते कई दिनों से नकली मोबिल ऑयल की शिकायतें मिल रही थी। मामले में मुखबिर की सूचना पर नकली मोबिल ऑयल बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

                                                                         -किला थाना इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी