बड़ी ख़बर

डंडा लेकर सड़क पर निकली छत्तीसगढ़ की ‘सीता’

जांजगीर में लॉकडाउन में घूमने वालों को महिला तहसीलदार कान पकड़कर करवाती हैं उठक-बैठक, वसूलती हैं जुर्माना

जांजगीर |छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए कुछ छूट भी दी गई है। ऐसे भी कुछ लोग हैं, जो इस छूट का गलत फायदा उठाने निकल पड़ते हैं। ऐसे लोगों के लिए सड़क पर डंडा लेकर मिलती हैं तहसीलदार सीता शुक्ला। तहसीलदार लापरवाह बने लोगों से कान पकड़ कर उठक-बैठक कराती हैं तो जुर्माना भी वसूलती हैं।

कचहरी चौक और BTI चौक पर बेवजह घूमने वालों पर उन्होंने कार्रवाई की। युवकों और लड़कों से कान पकड़ कर उठक-बैठक करवाई। वहीं, अन्य लोगों का चालान काटा।
कचहरी चौक और BTI चौक पर बेवजह घूमने वालों पर उन्होंने कार्रवाई की। युवकों और लड़कों से कान पकड़ कर उठक-बैठक करवाई। वहीं, अन्य लोगों का चालान काटा।

दरअसल, जांजगीर में नायब तहसीलदार हैं सीता शुक्ला। लॉकडाउन और नियमों का पालन कराने के लिए वह लगातार काम कर रही हैं। कभी सुबह 5 बजे से ही पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ सड़क पर डट जाती हैं। कभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी छापा मारती हैं। फिलहाल कचहरी चौक और BTI चौक पर बेवजह घूमने वालों पर उन्होंने कार्यवाही की। युवकों और लड़कों से कान पकड़ कर उठक-बैठक करवाई। वहीं अन्य लोगों का चालान काटा।

cg

शादी समारोह में मारा छापा, भोज में भीड़ मिली तो वसूला जुर्माना
नायब तहसीलदार सीता शुक्ला अप्रैल माह में पिथमपुर गांव में निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। इस दौरान एक घर में शादी के भोज कार्यक्रम में 20 से अधिक लोग मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सामान बेचते, भीड़ लगाए और बेवजह घूमते लोग भी इनके हत्थे चढ़े। सीता शुक्ला कहती हैं कि वह अपनी ड्यूटी कर रही हैं। कलेक्टर की ओर से निर्देश हैं कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने‌ के लिए 31 मई तक लॉकडाउन लगाया है। हालांकि इसमें छूट दी गई है, लेकिन कंटेनमेंट जोन में और रविवार को कोई छूट नहीं है। इसके बाद भी लोग बिना कारण घूमने निकल रहे हैं।
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने‌ के लिए 31 मई तक लॉकडाउन लगाया है। हालांकि इसमें छूट दी गई है, लेकिन कंटेनमेंट जोन में और रविवार को कोई छूट नहीं है। इसके बाद भी लोग बिना कारण घूमने निकल रहे हैं।

जिले में 31 मई तक लगाया गया है लॉकडाउन
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने‌ के लिए 31 मई तक लॉकडाउन लगाया है। हालांकि इसमें छूट दी गई है, लेकिन कंटेनमेंट जोन में और रविवार को कोई छूट नहीं है। इसके बाद भी लोग बिना कारण घूमने निकल रहे हैं। कलेक्टर यशवंत कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियमों का पालन पूरी तरह से करना है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए महामारी एक्ट में सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है।

जिले में 5161 एक्टिव केस, कुल 696 लोगों की हो चुकी है मौत
जिले में कोरोना से संक्रमण के आंकड़े तो कम हो रहे हैं, लेकिन मौत के नहीं। इसके पीछे कम होते टेस्ट को कारण माना जा रहा है। फिलहाल जिले में अब तक 53388 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5161 अभी भी उपचार करा रहे हैं। जबकि 696 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 47531 लोग ऐसे भी हैं जो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पिछले सात दिनों से मरीजों की संख्या गिरावट तो आई है। शुक्रवार को यह संख्या 10 से कम होने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है।