बड़ी ख़बर

गयूर आलम सिद्दीकी ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ

प्रदेश में सपा को तीसरी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता  -गयूर आलम सिद्दीकी

भारतीय सद्भावना पार्टी का प्रदेश में सुफ़डा साफ़

 

रायपुर | भारतीय सद्भावना पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री गयूर  आलम सिद्दीकी ने कल राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया ,इससे पूर्व उन्होंने भारतीय सद्भावना पार्टी को अपना त्यागपत्र भेज दिया | सद्भावना समाज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी व  सभी सदस्यों के साथ रायपुर आकर शामिल हुए|

cg

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय में आकर प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में विधिवत शामिल हो गए | उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ,प्रदेश महासचिव सनी फर्नांडिस, कोषाध्यक्ष समीर शेख ,ओम ओमकार देवांगन ,दुर्ग जिला अध्यक्ष महेश कुमार निषाद, बालोद जिला अध्यक्ष पोषण निषाद, कांकेर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राव ,धमतरी जिला अध्यक्ष दिनेश साहू ,उपाध्यक्ष कमलेश मारकंडे ,बेमेतरा जिला अध्यक्ष राजमणि दुबे ,दुर्ग शहर अध्यक्ष संजय गौडपायली ,भिलाई शहर अध्यक्ष जसमीत सिंह कुंडल, धमधा  अध्यक्ष राजेश यादव गुंडरदेही अध्यक्ष चरण साहू के साथ में भारी संख्या में सदस्य समाजवादी पार्टी में शामिल हुए |सीधे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से भारती सद्भावना पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो चुका है|

इसके पहले भारतीय सद्भावना पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष आलम सिद्दीकी ने अपने पार्टी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ रायपुर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आए जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद ने भारतीय सद्भावना पार्टी के पूर्व अध्यक्ष गिर आलम सिद्दीकी पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार यादव पूर्व प्रदेश महासचिव सनी फर्नांडिस को पार्टी का टोपी और गले में दुपट्टा डालकर उनके सहित आए हुए सभी साथियों को विधिवत अपनी पार्टी में शामिल कर लिया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा इसके बाद पार्टी में शामिल गैर आलम सिद्दीकी ने पार्टी को संबोधित करते हुए कहा पार्टी के प्रदेश महासचिव नियाज खान ने बधाई देते हुए कहा जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ प्रदेश में लंबे समय से संचालित राष्ट्रीय सद्भावना समाज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी समिति समिति के सदस्यों और पार्टी से जुड़े इन लोगों ने समाजवादी पार्टी में अपनी श्रद्धा दिखाते हुए शामिल हुई है इससे एक बात तो स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तीसरी शक्ति के रूप में समाजवादी पार्टी को आने से अब कोई भी ताकत नहीं रोक सकती और बहुत ही जल्द एक नए मुकाम को समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित करेगी।