बड़ी ख़बर

दिग्विजय सिंह ने बड़नगर में लगाई किसान महापंचायत

उज्जैन.दिल्ली से शुरू हुआ किसान आंदोलन मध्य प्रदेश के उज्जैन तक आ पहुंचा है. कृषि कानून के विरोध में आज बड़नगर में किसान महा पंचायत हुई.कांग्रेस के नेतृत्व में हुई इस पंचायत में लोकल और पंजाब के किसान भी शामिल हुए.पार्टी नेता दिग्विजय सिंह भी किसानों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़क पर उतरे.
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बड़नगर में किसान महापंचायत में शामिल हुए.उन्होंने यहां किसानों को कृषि कानून से होने वाले नुकसान बताए.दिग्विजय के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पंजाब से आये किसान लीडर, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और विद्यायकों  भी मौजूद थे.ये नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले और करीब दो किमी तक रैली निकाली. रैली गौतमपुरा रोड स्त्तिथ बस स्टैंड पर कार्यक्रम स्थल पहुंची.यहां दिग्विजय किसानों के बीच बैठे और उनके नेताओं की बात सुनी.

cg

किसानों की बात सुनी
दिग्विजय सिंह ने किसानों को संबोधित नहीं किया लेकिन मीडिया से चर्चा कर उन्होंने इतना जरूर कहा कि यह पूरा गैर राजनीतिक कार्यक्रम है.हम राष्ट्रीय किसान एकता मंच का समर्थन करते हैं. हमने शुरुआत संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठाई. आगे भी उठाएंगे.दिग्विजय सिंह कार्यक्रम के बाद घटिया तहसील के लिए रवाना हो गए.वो शाजापुर में किसानों के बीच पहुंचे.