बड़ी ख़बर

चांदनी चौक भनसुली पर रंगो के महापर्व होली बड़ी धूम धाम से मनाया गया

दुर्ग (ग्रामीण (दबंग प्रहरी समाचार )।चांदनी चौक भनसुली पर रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की पावन पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति ईश्वर साहू, फेकून तारक, अरविंद तारक, रामनारायण मंडल, भानु साहू, हेमचंद तारक, संजय तारक, और प्रमोद सोनवानी ने दी, जिसने समा बांध दिया और फ़ागुन के रंग में सब को सराबोर कर दिया।

फाग गीतों में उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।नगाड़ा में थाप खोरबाहरा निर्मल सोनू साहू चंदन साहू योगेंद्र सेन ने दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप दानीराम तारक सोसाइटी अध्यक्ष टुकेश निर्मल, बैगा श्रावण तारक बिसहत निर्मल व्यास नारायण सोनवानी चंदन साहू राकेश साहू महेन्द्र हिरवानी सखा निर्मल कुंदन निर्मल योगेन्द्र निर्मल लेखराम तारक अशोक सोनवानी पुरण तारक लोक गायक हेमचंद निर्मल, सोनू साहू शिव निर्मल तामेश्वर सेन हीरामन साहू बाहरु निर्मल योगेन्द्र सेन दुष्यंत साहू कोरियोग्राफर अभिषेक तारक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।