दुर्ग में पहली बार निकलेगी श्री श्याम बाबा का निशान यात्रा
दुर्ग (दबंग प्रहरी समाचार )।दुर्ग शहर में पहली बार फाल्गुन एकादशी दिनांक 27 फरवरी को श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग से श्री श्याम बाबा मंदिर, कादंबरी नगर, दुर्ग तक ऐसी भव्य एवं ऐतिहासिक निशान यात्रा निकल रही है जिसमें दुर्ग शहर ही नहीं बल्कि पूरे दुर्ग जिले के साथ साथभिलाई, रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, बालोद, बेमेतरा, अहिवारा, कुम्हारी, गुंडरदेही, के श्याम प्रेमी भी सम्मलित हो रहे है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने आप सभी से आग्रह है बाबा श्याम के इस विशेष पर्व फाल्गुन एकादशी को एक निशान बाबा श्याम के नाम जरूर उठाये।श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग से निकलने वाली इस भव्य निशान यात्रा में अवश्य सम्मलित होवे।निशान उठाने हेतु अपना, अपने परिवार एवं इष्टमित्रों का नाम भेजेने को कहा है।
एकमात्र उद्देश्य
बाबा श्याम के सातों जात के सभी श्याम प्रेमियों को एक स्थान, एक साथ जैसे खाटू धाम में रिंग्स में सभी श्याम प्रेमी एक साथ एक स्थान से बाबा का निशान लेकर यात्रा प्रारंभ करते है और पूरे हर्ष उल्लास के साथ बाबा श्याम के धाम खाटू जाते है, वैसे ही दुर्ग में भी फाल्गुन एकादशी पर यह नजारा देखने को मिले, और जो श्याम प्रेमी फाल्गुन पर खाटू नहीं गये है या पहले कभी गये है उन्हें खाटू धाम की तर्ज (जैसे) पर यहां भी निशान यात्रा का अलौकिक दृष्य देखने एवं इस यात्रा में सम्मलित होने का अवसर मिले..*
आप सभी से आग्रह है इस प्रयास में अपना साथ देते हुए इस भव्य निशान यात्रा में सम्मलित होकर इस निशान यात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दिखाये।हमारा प्रयास है आप सभी की उपस्थिति में सुंदर भजनों में झूमते हुए घोड़ा, बग्गी, रथ और बाबा श्याम के अमृत रंगों एवं सुगंधित इत्रों की बरसात के साथ हम सभी इस फाल्गुन एकादशी दिनांक 27 फरवरी को रिंग्स रूपी गेट श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर से भव्य एवं ऐतहासिक निशान यात्रा हो, जिसकी गूंज बाबा श्याम के धाम खाटू तक जाए और सभी भक्तों को बाबा का आशीर्वाद मिले…
तो आइए इस प्रयास में अपना सहयोग प्रदान करते हुए निशान यात्रा में सम्मलित होये..