प्रांत संयोजक रतन यादव की उपस्थिति में हुई घोषणा
दुर्ग ( दबंग प्रहरी समाचार)। छत्तीसगढ़ बजरंग दल की प्रांतीय बैठक दुर्ग के हृदयस्थल गोंडवाना भवन में 1बजे रखी गई,जिसमे प्रमुख रूप से प्रांत के संयोजक रतन यादव जी एवं प्रांतीय सहमंत्री विकास ठाकुर जी की उपस्थिति में जिला एवं विभाव की पदघोषणा की गई,इसमे मुख्य रूप से दुर्ग विभाग की कमान कुशल तिवारी विभाग संयोजक,एवं अपूर्व सिंह विभाग मंत्री को दायित्व सौंपा गया एवं विभाग,जिला,खंड,प्रखंड में 70 से ज़्यादा संख्या में नवनियुक पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
प्रदेश में असमाजिक तत्वों का बढ़ते विद्रोह को देख संगठन ने राकेश शिंदे की वापसी कर उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री का दावित्व सौंपा,जिसमे छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारी एवं दुर्ग के विभाग व जिले के सभि पदाधिकारियों में हर्षोल्लास का माहौल रहा,जिसमे राकेश शिंदे ने भी सभी पदाधिकारियों एवं प्रांत के संयोजक रतन यादव का सादर अभिवादन किया,इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में दुर्ग जिले के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
