दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
नई दिल्ली ( दबंग प्रहरी समाचार)।:भारत सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस बार दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. वहीं 13 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा. साथ ही क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 113 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

- गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं।
- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन और अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा
- ‘एड गुरु’ के रूप में विख्यात पीयूष पांडे, झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित करने का फैसला
- पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा
- मशहूर टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा
- क्रिकेटर रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया
- जेएनयू के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा.