बड़ी ख़बर

जाँजगीर-चाम्पा के बच्चों ने चैंपियन बनकर जीती ट्रॉफीयाँ एवं बने यूसीमास ग्रेजुएट

रायपुर में हुआ यूसीमास राज्य प्रतियोगिता का आयोजन 

आयोजन में एक हजार बच्चों ने लिया भाग 

जाँजगीर-चाम्पा  ( दबंग प्रहरी समाचार) । यूसीमास हेड आफिस द्वारा *12वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता* का आयोजन 4 जनवरी 2026 (रविवार) को श्री राम मंदिर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव भवन रायपुर में किया गया था व पुरस्कार वितरण समारोह भी किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एक हजार बच्चों ने भाग लिया एवं यूसीमास सदर बाजार सेन्टर चाम्पा एवं लिंक रोड सेन्टर, लोटस पब्लिक स्कूल जाँजगीर जिसके संचालक संतोष धामेचा है वहॉं से इस प्रतियोगिता में कुल 115 बच्चे शामिल हुए पिछले दो महीनों से बच्चे ने प्रैक्टिस करते हुए बच्चों ने 8 मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल करके सभी को हैरत में डाल दिया । इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने खूब मेहनत की व चैंपियन बनकर ऐतिहासिक जीत हासिल की जिसमे
*चैंपियन ट्रॉफी :-* योगिता साहू व आगमन अग्रवाल ।
*फर्स्ट रनरअप ट्रॉफी :-* नींव हिंदुजा, किरत आहूजा, मृत्युंजय गरहेवाल, अंशिका श्रॉफ, प्रशांत सोनी, पार्थ साहू
*सेकण्ड रनरअप ट्रॉफी :-* आहना मरचट्टीवार, नव्या हिंदुजा, मो. हाकिम हसन, ।
थर्ड रनरअप ट्रॉफी :- नव्य हिंदुजा, शौर्य सोनी, प्रेरणा झा, काव्या कश्यप, चित्रर्ती भारद्वाज, तन्मय अग्रवाल, गुंजन गौतम ।
फोर्थ रनरअप ट्रॉफी :- नायरा हिंदुजा, आलोक सोनी, चंचल पाटले, रीवान लहरे, लक्ष्य अग्रवाल, ।
फिफ्थ रनरअप ट्रॉफी :- प्रियांशु चंद्रा, अक्षिता कोरी, प्रियांशु मिरी, नव्या सोनी, श्रेयांशी खालखो, अंकिता राठौर ।
वहाँ पर 21 बच्चों को ग्रेजुएट होने पर मैडल व सर्टिफिकेट दिया गया एवं अन्य सभी बच्चों को इनके बेहतरीन प्रदर्शन हेतु मेरिट एवं पार्टिसिपेशन ट्रॉफी प्रदान की गयी। इन छोटे छोटे बच्चों में अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल कर हमारे जाँजगीर-चाम्पा जिले को गौरान्वित किया ।